Advertisement

Mix Veg Pickle: सीजन खत्म होने से पहले आसानी से बना लें गाजर, मूली, गोभी, मिर्च और नींबू का ये अचार... पराठे से साथ खाने में आ जाएगा मजा

जानें मिक्स वेज अचार बनाने की आसान रेसिपी.

मिक्स वेज अचार रेसिपी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

किसी भी मौसम में गरमागरम पराठे के साथ अचार खाने का मजा ही कुछ और होता है, खास करके सर्दियों में. ठंड के मौसम में पेट तेल-मसाला सब कुछ आसानी से पचा लेता है, लेकिन गर्मी के मौसम में थोड़ी दिक्कत आती है.

ऊपर से अभी मौसम भी सर्दियों का है. इस मौसम में गाजर, मूली, गोभी, मिर्च और नींबू सब कुछ ताजे मिलते हैं, न की कोल्ड स्टोर वाले. ऐसे में इन आइटम्स से बना ये अचार न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्दी भी होती है. आप भी आज ही बना कर रख लें ये कमाल का टेस्टी अचार. पराठे और चावल-दाल का बढ़ा देगा स्वाद. 

अचार बनाने का सामान 

  • गाजर - 2 लंबे टुकड़ों में कटे
  • मूली - 1 लंबी कटी हुई
  • फूलगोभी - 1 छोटे टुकड़ों में
  • हरी मिर्च - 10 बीच से चीरी हुई
  • नींबू - 4, 4 फांक किए हुए 
  • सरसों का तेल - 1 कप गरम किया हुआ 

इन मसालों से आएगा स्वाद

  • राई दरदरी पीसी- 2 बड़ी चम्मच
  • सौंफ - 2 बड़ा चम्मच
  • हल्दी - 2 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वाद अनुसार
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • हींग - आधी चम्मच


ऐसे करें सब्जियों को तैयार
सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रहे कि पानी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है. 

मसाले तैयार करने का तरीका 
एक बड़े बर्तन में सारी कटी सब्जियां डालें. अब नमक, हल्दी, राई, सौंफ, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं. 

तेल डाल कर अचार तैयार करें
सरसों का तेल धुआं निकलने तक गरम करें, फिर ठंडा होने दें. जब तेल गुनगुना रह जाए, तब इसे सब्जियों में डालें और अच्छे से मिलाएं. तेल इतना होना चाहिए कि मसाले सहित सब्जियां अच्छी तरह से कोट हो जाए.

दिखाएं धूप
अचार को साफ कांच के जार में भरकर 3 से 4 दिन धूप में रखें. रोज एक बार साफ चम्मच से चलाएं. धूप से मसाले अच्छी तरह सब्जियों में मिलते हैं, जिससे स्वाद निखर कर आता है. 

इस अचार को आप पराठे या साद दाल-चावल से साथ भी खा सकते हैं. इसकी यही खासियत है कि ये खाने का स्वाद बढ़ा देता है. 

ये भई पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement