DalPuri ya dal wali puri Recipe in hindi दाल वाली पूरी या दलपूरी भारत के कई घरों में बनने वाली एक खास रेसिपी है. बड़े पर्व जैसे होली, और दशहरा में बनने वाली ये रेसिपी कई घरों के परंपरा का हिस्सा है. जहां एक तरफ और भी खान-पान हमारे कलचर में शामिल हो रहे हैं, वहीं दाल वाली ने त्योहार में अपनी अलग पकड़ बनाई हुई है. आज हम आपको यही बनाना सिखाएंगे. इस रेसिपी को हूबहू वैसे ही बनाएंगे, जैसे इसे बनाई जाती है.
दाल वाली पूरी का सामान
- गेहूं का आटा- 500 ग्राम
- नमक- स्वाद अनुसार
- घी- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- मंग्रेला या कलौंजी- आधा छोटा चम्मच
- पानी- आटा सानने के लिए
- इस तरह कर लें दाल पूरी की दाल तैयार
- चना दाल- 1 कप 3 से 4 घंटे भिगोई हुई
- अदरक - 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च खड़ा- 1 या 2
- नमक- स्वादानुसार
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- मंग्रेला या कलौंजी- आधा छोटा चम्मच
- सरसों का तेल- तलने के लिए
सबसे पहले आटा गूंथे
एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें नमक, घी, अजवाइन और कलौंजी डाल कर सॉफ्ट आटा सानें. आटे को सानने के बाद सेट होने के लिए सूती कपड़े से ढक कर छोड़ दें.
दाल को इस तरह बनाएं
- एक बढ़ाई लें और उसे गैस पर चढ़ाएं.
- अब उसमें सरसों का तेल डालें
- तेल जब गरम हो जाए, तब इसमें लाल मिर्च और जीरा का तड़का मारें. लाल मिर्च जब थोड़ी काली दिखे तो इसमें दाल डालें.
- डाल डालने के बाद नमक सहित सभी मसाले डाल लें और थोड़ी देर भुने.
- जब दाल का पानी सूख जाए, तो दाल को एक बर्तन में ठंडा कर लें.
- ठंडा होने के बाद 1 इंच अदरक का टुकड़ा लें और उसे दाल के साथ पीस लें.
- पीसने के बाद ऊपर से अजवाइन और कलौंजी छिड़क लें.
भरने का तरीका
- घी डालने के कारण पूरी मुलायम बनेगी और काफी हद तक फटने का खतरा कम हो जाएगा.
- अब आटा लें और उसे गोल कर लें. फिर अंगुलियों से आटे के बीच से गड्ढा कर लें.
- उसमें दाल को गोल बना कर डालें और ऊपर से चिकनाहट के साथ पैक करें.
- पैक करने के बाद, लोई को दोनों हथेलियों से चपटा कर लें.
- जब चपटा हो जाए, तो थोड़ा सा बेल लें.
इस तरह छाने
- सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल डालें.
- ये पूरी सरसों के तेल में ही छानी जाती है. आप चाहें तो इसे घी में भी तल सकते हैं.
- फिर जब तेल गरम हो जाए, तो पूरी तेल में डालें.
- आंच को कम करें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
- जब गोल्डन या ब्राउन हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें.
इस पूरी को होली के दिन गरमागरम कटहल की सब्जी, चिकन या मटन के साथ खाएं. खाते ही इसका स्वाद पूरे मुंह में घुल जाएगा.
ये भी पढ़ें