How to make ghee: जरा-सी मलाई से निकलेगा भर-भर कर 'घी', अपनाएं दादी-नानी का ये देसी फॉर्मूला, बहुत आसान तरीका

How To Make Ghee at Home: आज के समय में बाजार में असली देसी घी मिलना लगभग नामुमकिन है. नकली घी सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अगर आप बिना सेहत बिगाड़े देसी घी का मजा लेना चाहते हैं, तो तो चलिए आपको बताते हैं घर में देसी घी कैसे तैयार कर सकते हैं.

घर पर घी कैसे बनाएं
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

How To Make Ghee at Home: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए देसी घी का एक चम्मच ही काफी है. स्वाद के साथ सेहत के लिए भी देसी घी काफी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, आज के समय में बाजार में असली देसी घी मिलना लगभग नामुमकिन है. नकली घी सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अगर आप बिना सेहत बिगाड़े देसी घी का मजा लेना चाहते हैं, तो तो चलिए आपको बताते हैं घर में देसी घी कैसे तैयार कर सकते हैं.

घर पर मलाई कैसे बनाएं
घर पर घी बनाने के लिए 7 से 8 दिन तक लगातार मलाई को एक बड़े कटोरे में स्टोर करते रहें. जब पर्याप्त मलाई हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालें. फिर मौसम के हिसाब से थोड़ा गुनगुना या ठंडा पानी डालें और मथनी या ब्लेंडर से मथें. कुछ देर में आप देखेंगे कि मक्खन ऊपर तैरने लगेगा. इस मक्खन को अलग निकालकर दो बार ठंडे पानी से धो लें.

अब भारी तले की कड़ाही लें और धीमी आंच पर मक्खन गरम करें. मक्खन को कम से कम 6-7 मिनट पकाने के बाद झाग खत्म होने लगेगा और सुनहरा, साफ घी नजर आने लगेगा. इस घी को छान लें और ठंडा करके स्टोर कर लें.

कम समय में घी बनाने के लिए ये ट्रिक अपनाएं
अगर समय कम है, तो मलाई से मक्खन निकालने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो मलाई को सीधे कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें. उबाल आने पर एक चुटकी नमक या नींबू के रस की दो बूंदें डाल दें. कुछ ही देर में ठोस पदार्थ नीचे बैठ जाएगा और ऊपर साफ घी दिखने लगेगा. इसी स्टेज पर गैस बंद करें और घी छान लें. 

देसी घी के फायदे
बता दें कि, देसी घी पोषक तत्वों का खजाना है, जो पाचन में सुधार, हड्डियों को मजबूती और त्वचा में निखार लाने में मददगार माना जाता है. साख ही यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है, जो जोड़ों के दर्द को कम करता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है. सीमित मात्रा में सेवन करने से यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है. इसके साथ ही यह स्किन को चमकदार बनाने में भी काफी मददगार माना जाता है.  

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED