scorecardresearch

Hair Growth Tips: खुले रखने से या बांधकर, कैसे लंबे होते हैं बाल? जानें सही तरीका

हेयर फॉल से लेकर फ्रिज हेयर तक, कई परेशानियां हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलत आदतों से जुड़ी होती हैं. इन्हीं में एक सवाल अक्सर उठता है. बालों को लंबा करने के लिए बाल खुले रखना ठीक है या बांधकर, ताकि ग्रोथ पर अच्छा असर पड़े? तो चलिए आपको बताते हैं बालों की लंबाई कैसे बढ़ती है.

Hair Growth Tips Hair Growth Tips

Hair Growth Tips: हर किसी का सपना होता है कि उसके बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों. खासतौर पर महिलाएं अपने बालों की देखभाल के लिए कई तरह के उपाय करती हैं. वहीं आज की तेज जिंदगी में बालों की समस्याएं आम होती जा रही हैं, खासकर युवाओं में. हेयर फॉल से लेकर फ्रिज हेयर तक, कई परेशानियां हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलत आदतों से जुड़ी होती हैं. इन्हीं में एक सवाल अक्सर उठता है. बालों को लंबा करने के लिए बाल खुले रखना ठीक है या बांधकर, ताकि ग्रोथ पर अच्छा असर पड़े? तो चलिए आपको बताते हैं बालों की लंबाई कैसे बढ़ती है.

बालों को खुला रखने से क्या होता है
अगर आप हमेशा अपने बालों को खुला रखती देती हैं तो इसका असर बालों पर सीधे तौर पर पड़ता है. क्योंकि, खुले बाल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आते हैं. इससे बालों की नमी कम हो जाती है और उनमें रूखापन, डैंड्रफ और टूटने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में लगातार खुले रहने पर हेयर स्ट्रैंड्स कमजोर होने लगते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं और उनकी लंबाई बढ़ने की रफ्तार धीमी हो जाती है.

बालों को बांधकर रखने से क्या होता है?
बंधे हुए बालों की बात करें तो, बालों को बांधकर रखने से उनकी सुरक्षा होती है. जूड़ा, चोटी या हल्का पोनीटेल बनाने से बाल धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचते हैं. लेकिन दिक्कत तब होती है जब बालों को बहुत टाइट बांधा जाए. ऐसा करना बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जब आप लगातार बहुत कसकर पोनीटेल या चोटी बनाती हैं तो इससे खोपड़ी पर दबाव पड़ता है और हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं. इसके कारण बाल टूटने या खिंचने लगते हैं और लंबे समय में यह हेयर थिनिंग और हेयर फॉल का कारण बन सकता है.

दोनों में से क्या बेहतर?
एक्सपर्ट्स की मानें तो, बालों की ग्रोथ के लिए सही तरीका यह है कि उन्हें न तो हमेशा खुला छोड़ा जाए और न ही बहुत कसकर बांधें. आप चाहें तो घर पर हल्की-सी चोटी या ढीला जूड़ा बना सकती हैं, जिससे बाल सुरक्षित भी रहेंगे और उन पर खिंचाव भी नहीं पड़ेगा. रात में सोते समय की बात करें, तो बालों को खुला छोड़ने के बजाय हल्की चोटी बनाकर सोना ज्यादा अच्छा होता है, इससे बाल उलझते नहीं हैं और टूटने से भी बचते हैं. बाहर निकलते समय अगर धूप या प्रदूषण ज्यादा हो तो बालों को स्कार्फ या दुपट्टे से ढक लेना चाहिए. इससे बाल सुरक्षित रहेंगे और उनकी नेचुरल नमी भी बरकरार रहेगी. वहीं बता दें कि बालों के ग्रोथ के लिए हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: