How to make ghee: दही से बनाएं घी, अपना लें ये दादी-नानी वाली ट्रिक... बनेगा शुद्ध और दानेदार

How to make ghee: क्या आपको पता है कि आप चाहें तो घर पर ही शुद्ध, दानेदार और टेस्टी घी आसानी से बना सकते हैं, वो भी दही से. जी हां, ये घी स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है, सेहत के लिए भी काफी अच्‍छा होता है. दही से बने घी का स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप मलाई से घी बनाना ही छोड़ देंगे. तो चलिए आपको बताते हैं दही से घी बनाने की रेसिपी के बारे में.

How to make ghee
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

आजकल बाजार में घी की कीमतें आसमान छू रही हैं, कहीं 800 रुपये तो कहीं 2000 रुपये किलो तक. वहीं इतना महंगा होने के बाद घी असली ये या नकली इसकी कोई गारंटी भी नहीं होती. ऐसे में घर पर घी बनाना सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं. हालांकि, कई लोगों को ये नहीं पता होता की घर पर घी बनाएं कैसे... लेकिन क्या आपको पता है कि आप चाहें तो घर पर ही शुद्ध, दानेदार और टेस्टी घी आसानी से बना सकते हैं, वो भी दही से. जी हां, ये घी स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है, सेहत के लिए भी काफी अच्‍छा होता है. दही से बने घी का स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप मलाई से घी बनाना ही छोड़ देंगे. तो चलिए आपको बताते हैं दही से घी बनाने की रेसिपी के बारे में.

क्यों खास है दही से बना घी?
अक्सर लोग मलाई से घी निकालते हैं, लेकिन दही से बना घी ज्यादा दानेदार और शुद्ध माना जाता है. इसका स्वाद भी बेहद अलग होता है. पुराने समय में हमारे पूर्वज भी इसी तरीके से घी बनाते थे और यही वजह है कि यह आयुर्वेद में भी बेहद लाभकारी बताया गया है.

दही से घी बनाने की विधि
दही को एक डायरेक्शन में फेंटें

सबसे पहले एक गहरे पतीले में 2-3 कप दही लें. अब हैंड विस्क, ब्लेंडर या एक बड़े चम्मच से कुछ मिनटों तक लगातार एक ही डायरेक्शन में दही को फेंटें. कुछ देर मथने के बाद दही की बनावट बदलने लगेगी और वह थोड़ा हल्का होने लगेगा.

बर्फ जैसा ठंडा पानी डालें
दही मथते समय धीरे-धीरे आधा से एक कप बर्फ जैसा ठंडा पानी डालें. ठंडा पानी डालने से फैट तुरंत जमने लगता है और दही से अलग होकर ऊपर तैरने लगता है. लेकिन ध्यान रखें कि ठंडा पानी ही डालना है. जैसे-जैसे आप ठंडा पानी डालकर मथती रहेंगी, मक्खन ऊपर आने लगेगा. जब सारा मक्खन ऊपर तैरने लगे और नीचे सिर्फ पतला तरल रह जाए, तो समझ लें कि प्रक्रिया पूरी हो गई है.

हाथ से निकालें मक्खन
जब मक्खन इकट्ठा हो जाए, तो इसे हाथ या चम्मच से निकाल लें. अब एक और बाउल में ठंडा पानी लें और मक्खन को उसमें 2-3 बार अच्छी तरह धोएं. ऐसा करने से मक्खन के अंदर मौजूद दही का खट्टापन निकल जाता है और इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.

मक्खन पकाने का सही तरीका
अब मक्खन को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. धीरे-धीरे मक्खन से झाग उठेगा और फिर सुनहरा घी अलग होने लगेगा. जब घी पूरी तरह अलग हो जाए तो इसे छानकर किसी साफ बर्तन में निकाल लें. लीजिए, तैयार है आपका शुद्ध, दानेदार और देसी घी.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!

RECOMMENDED