scorecardresearch

Save Electricity During WFH: मिला हुआ है घर से ऑफिस का काम, बिजली मीटर भी घूम रहा तेजी से.. तो ऐसे कम करें इलेक्ट्रिसिटी बिल

वर्क फ्रॉम होम के दौरान बिजली की खपत ज्यादा बढ़ जाती है. इसकी वजह होती है आपका लैपटॉप बिजली खाता है, गर्मी में एसी की जरूरत बढ़ जाती है साथ ही रूम में रौशनी भी चाहिए होती है. ऐसे में कुछ टिप्स को अपनाकर आप बिल को कम कर सकते हैं.

How To Save Energy While WFH How To Save Energy While WFH

आज के समय में बढ़ता बिजली बिल लगभग हर घर की बड़ी परेशानी बन चुका है. खासकर गर्मियों के मौसम में एसी, कूलर, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स का ज्यादा इस्तेमाल होने से बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है. वहीं वर्क फ्रॉम होम के दौरान बिजली बिल पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ जाता है. इस दौरान एसी, लैपटॉप-कंप्यूटर, रूम लाइट, फैन आदि का इस्तेमाल ज्यादा होता है. अगर आप भी हर महीने आने वाले मोटे बिजली बिल से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स से काफी हद तक खर्च कम कर सकते हैं.

इस्तेमाल के बाद फौरन बंद करें डिवाइस
अक्सर लोग कमरे से बाहर निकलते समय पंखा, लाइट या एसी बंद करना भूल जाते हैं. यही छोटी लापरवाही बिजली बिल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनती है. उपयोग में न होने पर सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बंद कर देने चाहिए. कई इलेक्ट्रॉनिक्स स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खर्च करते रहते हैं. इसलिए आदत बनाएं कि काम खत्म होते ही स्विच ऑफ जरूर करें. इससे बिजली की बर्बादी कम होगी और महीने का बिल भी घटेगा.

पुराने बल्ब हटाकर लगाएं LED
अगर आपके घर में अब भी पुराने फिलामेंट बल्ब या CFL इस्तेमाल हो रहे हैं, तो उन्हें तुरंत LED बल्ब से बदल देना चाहिए. LED बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं और रोशनी भी ज्यादा देते हैं. यही वजह है कि आजकल ज्यादातर लोग LED ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. कम बिजली खपत के चलते यह लंबे समय में काफी बचत कराते हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदते समय देखें स्टार रेटिंग
फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और दूसरे घरेलू उपकरण खरीदते समय उनकी एनर्जी रेटिंग जरूर चेक करें. हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स खरीदने की कोशिश करें. ऐसे उपकरण शुरुआत में थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन ये कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय में बिजली बिल को काफी कम कर देते हैं.

एसी का टेंपरेचर रखें कम
गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन गलत तापमान सेटिंग बिजली बिल बढ़ा सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना सबसे बेहतर माना जाता है. इससे कमरा ठंडा रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है. इसके अलावा एसी में टाइमर फीचर का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है.