बिना डाई के सफेद बालों को ऐसे करें काला, किचन में मौजूद ये चीजें लौटाएंगी बालों की नेचुरल चमक

बालों की सेहत के लिए सिर्फ नुस्खे ही नहीं, बल्कि सही खानपान, पर्याप्त नींद और तनाव कम करना भी जरूरी है. कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद कर सकते हैं.

how to make grey hair black
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST
  • सफेद बालों की समस्या से मिलेगा छुटकारा
  • सफेद बालों को कैसे करें काला?

आजकल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या आम होती जा रही है. पहले जहां यह समस्या 40-50 की उम्र के बाद दिखती थी, अब 30 की उम्र के आसपास ही लोग सफेद बालों से परेशान होने लगे हैं. इसका कारण तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी और बदलती लाइफस्टाइल को माना जाता है. हालांकि कई लोग केमिकल डाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे बालों को नुकसान पहुंचने का डर रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद कर सकते हैं.

बाल क्यों सफेद होते हैं?
बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट से तय होता है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और मेलानिन कम बनने लगता है. इसी वजह से बाल सफेद या ग्रे होने लगते हैं. जेनेटिक्स भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं, लेकिन 35 की उम्र के बाद यह प्रक्रिया तेजी से बढ़ सकती है.

तोरई का तेल आ सकता है आपके काम
तोरई (Ridged Gourd) को आयुर्वेद में बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए तोरई को नारियल तेल में लगभग 4 घंटे तक उबालकर तब तक पकाया जाता है जब तक वह काला न हो जाए. ठंडा होने के बाद इस तेल को बालों और स्कैल्प पर लगाया जाता है. करीब 45 मिनट रखने के बाद बाल धो दिए जाते हैं. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बालों का सफेदपन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

भृंगराज तेल बालों के लिए है वरदान
भृंगराज को बालों के लिए सबसे असरदार जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच भृंगराज को 2 चम्मच नारियल तेल में धीमी आंच पर गर्म किया जाता है. जब यह मिश्रण हल्का गर्म हो जाए तो इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाया जाता है. लगभग 1 घंटे बाद बाल धो लिए जाते हैं. इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहराने से बालों की मजबूती बढ़ती है और समय से पहले सफेद होने की समस्या कम हो सकती है.

काली मिर्च और दही का पैक
काली मिर्च और दही का मिश्रण भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच ताजी कुटी काली मिर्च को आधे कप दही में मिलाकर उसमें थोड़ा नींबू रस डाला जाता है. इस पेस्ट को बालों में अच्छी तरह लगाकर 1 घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद बाल धो लें. इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्कैल्प को साफ रखने और बालों की नेचुरल ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED