Jowar Cookies Recipe: मैदे की कुकीज को कहें बाय-बाय.. शाम की चाय से लेकर बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट, जानें ज्वार की ये रेसिपी

ज्वार का आटा हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में इससे बनी कुकीज खाने पर भी इसका न्यूट्रिशन हमें भरपूर मिलता है.

Jowar Cookies Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

ज्वार के आटे से बनी कुकीज आजकल हेल्दी स्नैकिंग का एक शानदार ऑप्शन बनती जा रही हैं. खासतौर पर जो लोग ग्लूटेन-फ्री डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन चॉइस है. ज्वार में काफी फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो डाइजेशन सिस्टम को ठीक रखने के साथ-साथ शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. इन कुकीज की खास बात यह है कि ये स्वाद और सेहत के लिए बेहतरीन हैं, जिससे ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं.

अगर आप रोजाना की चाय के साथ कुछ हल्का लेकिन न्यूट्रिशन से भरा खाना चाहते हैं, तो ज्वार कुकीज एक अच्छा ऑप्शन है. इन्हें घी, गुड़ या चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार किया जाता है, जिससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. साथ ही, ये कुकीज बच्चों के टिफिन में भी आसानी से दी जा सकती हैं, जिससे उन्हें स्वाद के साथ पोषण भी मिलता है. चलिए बताते हैं कैसे आसानी के साथ आप इन्हें तैयार कर सकते हैं.

कुकीज बनाने के लिए जरूरी सामान
ज्वार कुकीज बनाने के लिए आपको ज्वार का आटा , गेहूं का आटा, पिसी चीनी या गुड़ पाउडर , घी या बटर, इलायची पाउडर, बेकिंग पाउडर, दूध और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी. आप अपनी पसंद के हिसाब से इंग्रीडिएंट्स में थोड़ा बदलाव भी कर सकते हैं.

कुकीज बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में घी और चीनी या गुड़ को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि मिक्सचर हल्का और क्रीमी हो जाए. इसके बाद इसमें ज्वार का आटा, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार दूध डालते हुए एक सॉफ्ट डो तैयार करें.
  • डो तैयार होने के बाद छोटे-छोटे हिस्से लेकर बॉल्स बनाएं और हल्का दबाकर कुकीज का आकार दें. इन पर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स लगाएं, जिससे कुकीज देखने में भी आकर्षक लगें.
  • अब ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और तैयार कुकीज को 15-20 मिनट तक बेक करें. जब कुकीज हल्की सुनहरी हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकालकर ठंडा होने दें.

हेल्दी स्नैक का बेहतरीन विकल्प
तैयार ज्वार कुकीज कुरकुरी, टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरपूर होती हैं. इन्हें आप चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं या दिन में हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं. यह आसान रेसिपी न सिर्फ स्वाद का ख्याल रखती है बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है.

 

Read more!

RECOMMENDED