scorecardresearch

Wheat Storage Tips: जितना मर्जी चाहे करें उतना गेंहू स्टोर, नहीं लगेगा जरा भी घुन.. बस अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक

अक्सर गेंहू में घुन लग जाता है, तो एक काफी बड़ी परेशानी है. लेकिन अगर इन तरीकों को अपनाकर गेंहू को स्टोर करेंगे तो घुन लगने के चांस काफी कम हो जाएंगे.

Wheat Storage Tips Wheat Storage Tips

गेहूं हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल पूरे साल होता है. ऐसे में इसे सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी हो जाता है. थोड़ी सी लापरवाही, जैसे नमी वाली जगह पर रखना या कंटेनर ठीक से बंद न करने पर घुन लगने और अनाज खराब होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं.

आजकल बाजार में कई तरह के केमिकल मौजूद हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में पुराने देसी उपाय ज्यादा सेफ माने जाते हैं. आप भी इन तरीको को अपनाकर सही तरीके से गेंहू स्टोर कर सकते हैं.

नीम और लाल मिर्च का कमाल
बड़े-बुजुर्गों के अनुसार, गेहूं को सेफ रखने के लिए नीम की पत्तियां और सूखी लाल मिर्च बेहद कारगर साबित होती हैं. इनकी तेज गंध की वजह से कीड़े और घुन अनाज के पास नहीं आते. यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और गेहूं की क्वालिटी को भी बनाए रखता है.

माचिस और मसालों की देसी ट्रिक
पुराने समय में लोग माचिस की तीलियों का भी इस्तेमाल करते थे. माचिस में मौजूद मसाला (सल्फर) कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है. इसे कपड़े में बांधकर गेहूं के डिब्बे में रखने से घुन नहीं लगता. इसके अलावा गेहूं में लौंग, तेज पत्ते और लहसुन की कलियां रखने से भी कीड़े दूर रहते हैं.

इस्तेमाल करें अरंडी का तेल
स्टोर करने से पहले गेहूं में थोड़ा सा अरंडी का तेल मिलाना भी फायदेमंद साबित होता है. करीब एक किलो तेल एक क्विंटल गेहूं के लिए काफी होता है. यह तरीका काफी सेफ और प्रभावशाली माना जाता है.

धूप और एयरटाइट स्टोरेज
गेहूं को स्टोर करने से पहले उसे 2-3 दिन तेज धूप में सुखाना जरूरी है, ताकि उसकी नमी पूरी तरह खत्म हो जाए. इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें और हर बार इस्तेमाल के बाद कंटेनर को अच्छी तरह बंद कर दें.

इन देसी उपायों को अपनाकर आप अपने गेहूं को कई सालों तक सेव रख सकते हैं. जिससे आपका अनाज इस्तेमाल के लिए हमेशा रेडी रहता है. इन तरीकों में अनाज सेव करने के लिए किसी प्रकार के केमिकल की जरूरत नहीं होती है.