scorecardresearch

Coconut Peanut Chutney: बना कर देखें नारियल और मूंगफली की 5 मिनट में बनने वाली ये चटनी, बच्चे खाएंगे अंगुलियां चाट कर

चटनी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आज जो चटनी हम आपको बताने जा रहे हैं, वह थोड़ा अलग है. यह नॉर्मल नारियल और मूंगफली की चटनी नहीं है, बल्कि थोड़ी अलग है. इस चटनी को आप डोसा, समोसा और आलू के पराठे के साथ खा सकते हैं.

Coconut Peanut Chutney Coconut Peanut Chutney

चटनी नाम सुनते ही भले साधारण लगती हो, लेकिन यही वह चीज है जो किसी भी खाने का स्वाद तुरंत बदल देती है. चाहे खाना बिल्कुल सादा हो या आपके सामने कोई तंदूरी प्लेट रखी हो, चटनी का एक छोटा-सा चम्मच पूरे स्वाद को नई जान दे देता है. खाने का मजा सच में दोगुना हो जाता है. इसी तरह नारियल और मूंगफली की यह चटनी भी दिखने में भले सिंपल लगे, लेकिन इसका स्वाद किसी भी महंगे से महंगे खाने को भी खास बना देता है. इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और फिर भी फ्लेवर में किसी से कम नहीं होती.

नारियल और मूंगफली दोनों ही पौष्टिक तत्वों से भरे हुए हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन E, B6 और फोलेट जैसी जरूरी चीजें पाई जाती हैं, जो इसे सिर्फ टेस्टी नहीं बल्कि हेल्दी भी बनाती हैं. यही वजह है कि यह चटनी डोसा और इडली से लेकर पराठे और स्नैक्स तक हर चीज के साथ फिट बैठती है. आप इसे सादे भुने ब्रेड पर लगाकर भी खाएंगे, तो इसका मजा बिल्कुल अलग ही लगेगा. यह चटनी कम समय में ज्यादा स्वाद और पौष्टिकता देने वाली एक बेहतरीन रेसिपी है.

नारियल और मूंगफली की चटनी बनाने का सामान
1 कप ताजा नारियल
आधा कप भुनी मूंगफली
2 से 3 हरी मिर्च 
आधा इंच अदरक
आधा कप पानी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
और नमक स्वादानुसार


तड़के के लिए
1 छोटा चम्मच सरसों तेल
1 लाल मिर्च 
आधा छोटा चम्मच राई
7 से 8 करी पत्ते


चटनी को बनाने का तरीका 
नॉर्मल चटनी सब कुछ मिला कर बना दी जाती है, लेकिन इसे थोड़ा अलग अंदाज में बनाया जाता है. 

मिक्सर में नारियल, मूंगफली, हरी मिर्च और अदरक डालें.
जरूरत के हिसाब से पानी डालें, पानी ज्यादा न डालें. ज्यादा पानी डालने से चटनी का फ्लेवर खराब हो सकता है.
थोड़ा सा पानी डालें और एक स्मूद चटनी अच्छे से पीस लें.
जब चटनी अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए, इसमें नमक और नींबू का रस डाल कर मिला लें. 
अगर आपको पतली चटनी पसंद है तो थोड़ा और पानी डाल सकती हैं, लेकिन ज्यादा न डेलें.

अब तड़का बनाएं 
जिसके लिए आपको चाहिए, एक पैन. 
उसमें सरसों का तेल डालें और फिर लाल मिर्च तोड़ कर, राई, करी पत्ता डालें. 
जब राई और करी पत्ता चटकने लगे, तो गैस बंद कर दें.  
गैस बंद करने के बाद, तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. 
अब एक चम्मच से मिलाए, और फ्रेश चटनी सर्व करें. 

ये भी पढ़ें: