scorecardresearch

तरबूज के छिलकों को न समझें बेकार, इन आसान तरीकों से करें स्वादिष्ट और हेल्दी इस्तेमाल

तरबूज में करीब 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. 100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 से 45 कैलोरी होती है. इसमें 7.5 ग्राम के आसपास कार्बोहाइड्रेट, 6.2 ग्राम नेचुरल शुगर, 0.4 ग्राम फाइबर, 0.6 ग्राम प्रोटीन और बहुत कम मात्रा में फैट पाया जाता है.

Best ways to reuse Watermelon peels Best ways to reuse Watermelon peels

गर्मियों में तरबूज हर घर का पसंदीदा फल बन जाता है. शरीर को ठंडा रखने और पानी की कमी पूरी करने के लिए लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन अक्सर हम इसका लाल गूदा खाकर छिलकों और बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि तरबूज के छिलके भी सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये कई स्वादिष्ट डिश का हिस्सा बन सकते हैं.

तरबूज के पोषक तत्व
तरबूज में करीब 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. 100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 से 45 कैलोरी होती है. इसमें 7.5 ग्राम के आसपास कार्बोहाइड्रेट, 6.2 ग्राम नेचुरल शुगर, 0.4 ग्राम फाइबर, 0.6 ग्राम प्रोटीन और बहुत कम मात्रा में फैट पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और लाइकोपीन जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं.

अचार बनाकर करें इस्तेमाल
तरबूज के छिलकों का स्वादिष्ट अचार बनाया जा सकता है. इसके लिए छिलके के हरे हिस्से को हटाकर सफेद भाग को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें नमक, हल्दी, सौंफ और अन्य मसाले मिलाएं. फिर सरसों के तेल में मसाला तैयार कर इन टुकड़ों को मिलाकर कांच के बर्तन में भर दें. इसे 2 से 3 दिन धूप में रखें. तैयार अचार खाने में खट्टा-मीठा और लाजवाब लगता है.

मुरब्बा बनाएं
छिलकों का मुरब्बा भी एक बेहतरीन विकल्प है. इसके लिए सफेद हिस्से को काटकर हल्का उबाल लें और फिर चाशनी में डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची और केसर मिलाया जा सकता है. यह मुरब्बा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.

स्मूदी 
तरबूज के छिलकों से हेल्दी स्मूदी भी बनाई जा सकती है. सफेद हिस्से को काटकर मिक्सर में पीस लें. चाहें तो इसमें चिया या सब्जा के बीज भी मिला सकते हैं. इससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: