Advertisement

Home Made Cleaners: कोई जरूरत नहीं अब महंगे प्रोडक्ट की.. बस किचन से बटौर लें ये समान, करें ए-टू-जेड हर सामान की सफाई

घर की सफाई करना एक जरूरी और रोज का काम होता है. ऐसे में अलग-अलग कोनों की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदें जाते हैं, जो कई बार फेल हो जाते हैं. ऐसे में आप घर पर ही खुशबूदार क्लीनिंग एजेंट्स तैयार कर सकते हैं.

Different Type Of Cleaner
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

घर को साफ-सुथरा और चमकदार बनाए रखना आसान काम नहीं है. रोज़ की धूल-मिट्टी, किचन की चिकनाई और बाथरूम की गंदगी साफ करने में काफी मेहनत लगती है. ऐसे में लोग अक्सर घर की सफाई के लिए अलग-अलग महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार ये उम्मीद के मुताबिक असर नहीं दिखाते. अच्छी बात ये है कि आपके घर में मौजूद कुछ चीज़ों की मदद से आप असरदार और सस्ते होममेड क्लीनर तैयार कर सकती हैं. ये क्लीनर ना सिर्फ सफाई को आसान बनाता हैं बल्कि घर को ताज़गी भरी खुशबू से भी भर देते हैं.

शीशा और कांच चमकाने का आसान तरीका
घर के मिरर, खिड़कियों के शीशे और ग्लास टेबल बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं. हाथों के निशान, पानी के दाग और धूल इन्हें फीका बना देते हैं. इन्हें साफ करने के लिए आप घर पर ही ग्लास क्लीनर तैयार कर सकती हैं. इसके लिए दो कप पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर और एक चौथाई कप रबिंग अल्कोहल मिलाएं. इस मिक्सचर को स्प्रे बॉटल में भर लें और कांच पर छिड़ककर अखबार या पेपर नैपकिन से साफ करें. शीशे बिना किसी दाग के चमक उठेंगे.

किचन को रखें हमेशा फ्रेश और साफ
किचन घर का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है, इसलिए यहां सफाई का खास ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है. रोज़ाना इस्तेमाल से सिंक, गैस स्टोव और प्लेटफॉर्म पर दाग और बदबू जमा हो जाती है. इसके लिए एक कप पानी में एक कप विनेगर मिलाएं और उसमें नींबू या संतरे के छिलके, थोड़ा बेकिंग सोडा, नीम की पत्तियां और कोई खुशबूदार हर्ब डाल दें. इस मिक्सचर को बोतल में भरकर रोज़ाना किचन की सफाई में इस्तेमाल करें. इससे किचन साफ होने के साथ-साथ महकता भी रहेगा.

फ्लोर क्लीनर से फर्श को दें नई चमक
रोज़ झाड़ू-पोंछा करने के बाद भी कई बार टाइल्स और मार्बल अपनी चमक खो देते हैं. ऐसे में घर पर बना फ्लोर क्लीनर काफी काम आता है. आधी बाल्टी पानी में आधा कप व्हाइट विनेगर, एक चम्मच डिशवॉश लिक्विड और कुछ बूंदें लेमन या टी-ट्री ऑयल की मिलाएं. इस पानी से पोछा लगाने पर फर्श साफ और चमकदार दिखेगा, साथ ही पूरे घर में ताज़गी भरी खुशबू भी फैल जाएगी.

जिद्दी चिकनाई हटाने का घरेलू उपाय
किचन की दीवारें और एग्जॉस्ट फैन अक्सर तेल और धुएं की वजह से चिपचिपे हो जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर में हल्का गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे ग्रीसी हिस्सों पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. फिर नींबू से रगड़ें और गीले कपड़े से साफ कर लें. कुछ ही मिनटों में चिकनाई गायब हो जाएगी.

टॉयलेट क्लीनिंग के लिए असरदार होममेड मिक्स
टॉयलेट और बाथरूम की सफाई बेहद जरूरी होती है क्योंकि गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. सफाई के लिए आधा कप बोरैक्स, आधा कप बेकिंग सोडा, थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और एक कप विनेगर मिलाकर मिक्सचर तैयार करें. इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल दें. इसे टॉयलेट सीट पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ कर फ्लश कर दें. टॉयलेट बिल्कुल साफ और फ्रेश नजर आएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement