Aloe Vera Shampoo Long Hair: घर पर बना लें ये चमत्कारी एलोवेरा शैंपू... मिलेंगे सिल्की, लंबे, घने और चमकते बाल

Homemade Aloe Vera Shampoo: एलोवेरा सिर की त्वचा को नमी प्रदान करने और आराम पहुंचाता है. रूसी और खुजली को कम करने के लिए बढ़िया माना जाता है. इसका नियमित उपयोग बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है.

Aloe Vera Shampoo
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

Aloe Vera Shampoo For Thick And Shiny Hair: क्या आप भी सिल्की, लंबे, घने और चमकते बालों चाहते हैं, लेकिन केमिकल वाले शैंपू से परेशान हैं? अगर हां, तो अब समय आ गया है कि आप बालों की सभी समस्याओं के प्राकृतिक समाधान अपनाएं. जिसके लिए एलोवेरा सबसे बढ़िया तरीका माना जाता है. यह अमीनो एसिड और विटामिन से भरपूर होता है जो बालों और स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और आपके बाल चमकदार, मुलायम और घने बनते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर एलोवेरा शैंपू कैसे बना सकते हैं.

क्यों फायदेमंद है एलोवेरा
एलोवेरा सिर की त्वचा को नमी प्रदान करने और आराम पहुंचाता है.
एलोवेरा रूसी और खुजली को कम करने के लिए बढ़िया माना जाता है.
इसका नियमित उपयोग बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है.
एलोवेरा रूखे और कमजोर बालों को प्राकृतिक चमक और कोमलता प्रदान करता है.
एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व स्वस्थ और घने बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं.

एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए सामग्री
आधा कप ताजा एलोवेरा जेल, 2 बड़े चम्मच हल्का लिक्विड कैस्टाइल साबुन, 1 बड़ा चम्मच नारियल का दूध, 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल या बादाम का तेल, 5-6 बूंदें एसेंशियल ऑयल

एलोवेरा शैम्पू कैसे बनाएं
एक ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और इसे ब्लेंडर में डालकर चिकना होने तक ब्लेंड करें.
अब एक साफ कटोरे में, एलोवेरा जेल को लिक्विड कैस्टाइल सोप या किसी भी साफ साबुन के बेस के साथ मिलाएं.
नारियल का दूध, तेल और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल डालें. और अच्छी तरह से मिलाएं जब तक कि सब कुछ मिलकर एक क्रीमी टेक्सचर न बन जाए.
शैम्पू को पंप की बोतल या एयरटाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में एक सप्ताह तक स्टोर करें.

कैसे करें इस्तेमाल
अपने बालों को अच्छी तरह गीला कर लें. और शैम्पू की थोड़ी सी मात्रा लें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं.
2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो और स्कैल्प पर जमी गंदगी पिघल जाए.
इसे 4-5 मिनट के लिए लगा रहने दें. इस दौरान आप अपने शरीर पर साबुन लगा सकते हैं या बॉडी स्क्रब कर सकते हैं.
शैम्पू को गुनगुने पानी से धो लें. अगर बाल अभी भी चिपचिपे लग रहे हैं या आपने धोने से पहले बालों में तेल लगाया है, तो आप इसे दोहरा सकते हैं.
बालों को सुखाने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर टॉवल या हेयर रैप का इस्तेमाल करें ताकि बाल उलझें नहीं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED