Karela ke Chips Recipe At Home: इस तरह आसानी से बनाएं करेले का चटपटा चिप्स... है हेल्थी और बच्चे भी खाएंगे प्रेम से

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसको खानें में बच्चे बहुत नखरे करते हैं. लेकिन अगर इस तरह से बनाएंगे ये चिप्स तो हर कोई शौक से खाएगा.

करेले का चटपटा चिप्स
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

How to make Karele ke Chips in Hindi Recipe At Home अकसर बच्चे हरी सब्जियां खाने में बहुत नखरे करते हैं. वहीं अगर थाली में करेला आ जाए, तो उनका मुंह ऐसे बनता है जैसे किसी ने उन्हें कोई सजा दी हो. अगर आप भी अपने बच्चों को कुछ हेल्दी बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो बनाएं करेले के ये लजीज चिप्स. इनका स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चों को पता ही नहीं चलता कि वे क्या खा रहे हैं.

वैसे भी करेले में कई गुण पाए जाते हैं. करेला खून को साफ करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. बच्चे अगर इसे खाने में नखरे कर रहे हैं, तो उन्हें ये चिप्स बनाकर जरूर खिलाएं.

चिप्स बनाने का तरीका

  • चिकने-चिकने करेले चुनें. ऐसे करेले लें जो कम कड़वे हों. मार्केट में दो तरह के करेला आते हैं. एक ज्यादा कड़वा होता है, इसलिए ज्यादा कड़वे करेले को इग्नोर करें.
  • एक किलो करेले को अच्छे से धोकर सूखा लें.
  • फिर सभी को गोल-गोल पतले टुकड़ों में काट लें.
  • कटे हुए टुकड़ों को धूप या एयर फ्रायर में सुखा लीजिए.
  • धूप में सुखाने के लिए दो से तीन दिन लगेंगे. ध्यान रखें कि करेले में 1 प्रतिशत भी पानी का अंश न बचे.
  • फिर इन्हें स्टोर कर लें.

चिप्स बनाने का तरीका

  • जब भी मन करे, एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं.
  • उसमें सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल डालें.
  • फिर करेले को डालकर फ्राय कर लें.
  • जब फ्राय हो जाए, तब उसमें चाट मसाला, काला नमक और नींबू डालकर अच्छे से मिला लें.
  • फिर बच्चों को सर्व करें.
  • इसका स्वाद इतना कुरकुरा होता है कि बच्चों को अगर नहीं बताया जाए, तो उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि वे क्या खा रहे हैं.
     

 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED