घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल वेज रायता
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल वेज रायता
Dahi ka instant raita recipe at home in Hindi रायता एक ऐसी डिश है जो केवल पांच मिनट में झटपट बन कर तैयार हो जाती है. अगर आप भी सादे पराठे और दाल चावल खा कर बोर हो चुके हैं तो घर पर झटपट बना लें गाजर, खीरा, मिर्च और मूली का ये इंसटेंट रायता. इसको बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और बच्चों से लेकर बड़े सब को आसानी से पसंद भी आता है.
रायता बनाने का सामान
दही- 200 ग्राम
खीरा- 1
मूली-1
गाजर- 1
मिर्च- 1 बारीक कटी
धनिया की पत्ती- बारीक कटी
काली मिर्च- आधा चम्मच
काला नमक- 1 चुटकी
सादा नमक- स्वाद अनुसार
पानी- जरी सा
बनाने का तरीका
यह रायता आप किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं, फिर चाहे सादे पराठे हों या दाल-चावल. सब के साथ इसका स्वाद अच्छा लगता है. खास बात ये है कि इसको बनाना सबसे आसान है. आप चाहें तो इसको रंग-विरंगा भी बना सकते हैं.
जिन्हें भी सर्दी-जुकाम ज्यादा रहता है वह इसे दिन के वक्त ही खाएं, ताकि तबीयत ठीक रहे. दही इम्यूनिटी को बढ़िया करती है और पेट को साफ रखने में मदद करती है. कम से कम हफ्ते में इसको दो से तीन बार घर पर बनाएं और खाएं. बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को इसका स्वाद अच्छा लगेगा. तो एक बार इसे ट्राय जरूर करें.
ये भी पढ़ें