how to make khoya suji gujiya at home hindi recipe होली 2026 में 4 तारीख को मनाई जाएगी. हालांकि होलिका 2 को ही जलाई जाएगी. दरअसल इसका कारण है, 3 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण और चंद्र ग्रहण से पहले पड़ने वाला सूतक काल. सूतक काल और ग्रहण में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते, इस कारण से ज्योतिषों ने होली मनाने का सही दिन 4 मार्च बताया है.
अब होली हो और गुजिया न बने, तो त्योहार अधूरा सा लगता है. आज हम आपको गुजिया की ही रेसिपी बताने जा रहे हैं. गुजिया बाहर से जितना क्रिस्प होता है, अंदर से उतना ही माऊथ मेल्टिंग होता है. इसमें पड़े मेवे और खोए का टेस्ट मुंह में स्वाद की बाढ़ ला देता है.
गुजिया बनाने का सामान
मैदा- 200 ग्राम
घी- मोईन और तलने के लिए(आप चाहें तो रिफाइन ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
चीनी- पीसी हुई 1 कप
मेवे- जो-जो ड्राय फ्रूट आपको पसंद है, वह 1 कप ले लें.
खोआ- 1 कप भूना हुआ
सूजी- आधा कप
गुजिया बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें खोए के साथ सूजी को भुन लें, फिर सभी मेवे को उसमें भुन कर मिला दें. जब सूजी और खोया मिल जाए तो उसमें चीनी डाल कर गैस बंद कर दें.
अब दूसरे बर्तन में मैदा लें और उसमें 1 चम्मच घी डाल कर सॉफट आटा गूंथ लें. घी डालने से गुजिया खस्ता बनते हैं.
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी पूरियां बेल लें और उसमें खोए को डाल कर मनपसंद आकार दें.
गुजिया में डिजाइन करने का तरीका
एक तो आप गुजिया बनाने के लिए फ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बिना मेहनत ही गुजिया बनता चला जाता है. दुसरा आप हाथों से बना सकते हैं.
हाथों से गुजिया बनाने का तरीका
जहां पूरियों के दोनों छोड़ को चिपकाएंगे, वहां खोआ नहीं भरे, मतलब वह हिस्सा खाली रखें. छोड़ी हुई जगह को थोड़ा सा पानी लगा कर चिपका लें. चिपकाने के बाद अंगुलियों से मोड़-मोड़ कर बॉर्डर को डिजाइन कर लें. इससे कुछ ही देर में गुजिया बन कर तैयार हो जाएंगे.
गुजिया को इस तरह करें फ्राय
फ्राय करने के लिए एक कढ़ाई चढ़ाएं, उसमें घी या रिफाइन ऑयल भर लें. भरने के बाद जब घी गरम हो जाए, तो इसमें एक-एक करके गुजिया डाल लें. डालने के बाद मध्यम आंच पर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं. जब गुजिया का कलर गुलाबी दिखने लगे, तो आंच तेज कर के गोल्डन होने तक फ्राय करें. इसे गरमागरम प्लेट में निकालें और चखें. इसका स्वाद इतना माउछ मेल्टिंग होगा कि बार-बार बनाने का मन करेगा.
ये भी पढ़ें