Melody Toffee हुई वायरल! घर पर भी बना सकते हैं ये टेस्टी टॉफी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद

भारत में बच्चे ही नहीं, बड़े भी मेलोडी टॉफी खूब पसंद करते हैं. हालांकि, टॉफी को घर पर बनाना काफी मुश्किल काम भी नहीं है. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट टॉफी बनाना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं घर पर मेलोडी टॉफी बनाने की रेसिपी.

How to make melody at home
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

How to make melody at home: PM नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में उन्होंने रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. इस मुलाकात की कई तस्वीरें भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी ट्रेंड में आ गई है.

भारत में बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे खूब पसंद करते हैं. हालांकि, टॉफी को घर पर बनाना काफी मुश्किल काम भी नहीं है. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट टॉफी बनाना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं घर पर मेलोडी टॉफी बनाने की रेसिपी.

घर पर Melody जैसी टॉफी बनाने का सामान
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
1/4 कप मिल्क पाउडर
1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
2 बड़े चम्मच क्रीम
1 कप चीनी
2 बड़े चम्मच मक्खन
1/2 कप दूध
थोड़ा सा घी
1/4 कप कैरेमल सॉस

घर पर Melody जैसी टॉफी बनाने की विधि  
सबसे पहले एक पैन लें और उसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं.
जब इसका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसमें बटर और थोड़ा दूध मिलाएं.
साथ ही इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डाल दें. ध्यान रखें कि इस दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें.
अब मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस डालें. मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह हल्का गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे.
अब एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और थोड़ा ठंडा होने दें.
हल्का ठंडा होने पर मिश्रण को छोटे-छोटे टॉफी के आकार में काट लें.
आप चाहें तो बीच में थोड़ा चॉकलेट सिरप भरकर असली Melody जैसा स्वाद दे सकते हैं.
इन्हें फ्रिज में एयर टाइट डिब्बे में 10-15 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED