हरी मूंग दाल से बनाएं प्रोटीन से भरपूर चीला, बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगा ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

मूंग दाल का यह चीला स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं.

Moong Dal Chilla
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST
  • नाश्ते में शामिल करें ये सुपरफूड चीला
  • मूंग दाल और पनीर से भरपूर हेल्दी रेसिपी

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाए, स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी. लेकिन ज्यादातर लोग या तो स्वाद के चक्कर में हेल्थ से समझौता कर लेते हैं या फिर हेल्दी खाने के नाम पर बेस्वाद चीजें खानी पड़ती हैं. अगर आप भी इस दुविधा में रहते हैं, तो मूंग दाल से बना यह खास नाश्ता आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

कैसे बनाएं मूंग दाल का प्रोटीन से भरपूर चीला?
1 कप मूंग दाल (रातभर भीगी हुई)
अदरक और हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
2 चम्मच सूजी
2 चम्मच दही
नमक स्वाद अनुसार
अजवाइन (थोड़ी सी)
घी (सेकने के लिए)
कद्दूकस किया हुआ पनीर
थोड़ा मैगी मसाला (टेस्ट के लिए)

मूंग दाल चीला बनाने की विधि-

  • सबसे पहले रात में मूंग दाल को भिगो दें. सुबह इसे अच्छे से धोकर अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें.

  • अब इस पेस्ट में सूजी और दही मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि मिश्रण थोड़ा सेट हो जाए.

  • इसके बाद इसमें नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से फेंट लें.

  • अब एक पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा घी लगाएं. तैयार पेस्ट को पैन पर डालकर चीले की तरह फैलाएं.

  • जब एक साइड से हल्का पक जाए, तो ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और थोड़ा मैगी मसाला छिड़क दें.

  • अब इसे पलटकर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें.

  • तैयार चीले को हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मा गरम सर्व करें.

मूंग दाल चीला खाने के फायदे
मूंग दाल का यह चीला स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं.

1. प्रोटीन से भरपूर
मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है.

2. पाचन के लिए फायदेमंद
यह हल्का और आसानी से पचने वाला होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं.

3. वजन कंट्रोल में मददगार
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है.

4. बच्चों के लिए भी हेल्दी
पनीर और दाल का कॉम्बिनेशन बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

5. दिल और डायबिटीज के लिए अच्छा
कम तेल और हेल्दी सामग्री होने की वजह से यह दिल के मरीजों और डायबिटीज के लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है.

 

Read more!

RECOMMENDED