How To Make Dye at Home: इन दो चीजों से घर पर बनाएं हेयर डाई, एक-एक बाल पहले जैसा काला हो जाएगा

How To Make Dye at Home: लोग बालों को काला करने के लिए केमिकल डाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बालों को नुकसान भी हो सकता है. अगर आप चाहें तो घर पर ही लोहे की कड़ाही और गुड़हल के फूल की मदद से एक नेचुरल हेयर डाई तैयार कर सकते हैं.

Natural Hair Dye
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST
  • गुड़हल के फूल की मदद से बनाएं हेयर डाई
  • लोहे की कड़ाही में बनाएं नेचुरल हेयर डाई

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. तनाव, खराब खानपान, प्रदूषण और लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. ऐसे में अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाली केमिकल हेयर डाई का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इसे एक बार लगाने के बाद बाल और ज्यादा सफेद होने लगते हैं.

अगर आप भी सफेद बालों को काला करना चाहते हैं, और मार्केट से केमिकल वाला डाई नहीं खरीदना चाहते तो आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता और बालों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी कम रहता है.

लोहे की कड़ाही में बनाएं नेचुरल हेयर डाई

  • घरेलू नुस्खों में लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है. लोहे में बने मिश्रण से तैयार डाई बालों को नेचुरल रंग देने में मदद कर सकती है.

  • इसके लिए आपको एक लोहे की कड़ाही में चायपत्ती का पानी उबालना है. जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो इसमें आंवला पाउडर और थोड़ी सी मेहंदी मिलाएं. इस मिश्रण को कुछ देर तक पकने दें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

  • ठंडा होने के बाद इसे बालों में अच्छी तरह लगाएं और करीब एक घंटे बाद धो लें. इससे बालों में प्राकृतिक रंग आने में मदद मिल सकती है.

गुड़हल के फूल से भी तैयार कर सकते हैं डाई

  • गुड़हल का फूल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाते हैं.

  • इस नुस्खे के लिए कुछ ताजे गुड़हल के फूल और पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसमें थोड़ा सा आंवला पाउडर और चायपत्ती का पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

  • इस पेस्ट को बालों में लगाकर करीब 40 से 50 मिनट तक रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की रंगत बेहतर हो सकती है और बाल शाइनी भी बनते हैं.

  • इसके अलावा संतुलित आहार लेना, पर्याप्त पानी पीना और तनाव कम करना बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सप्ताह में एक-दो बार तेल से हल्की मालिश करने से भी बालों को पोषण मिलता है और वे मजबूत बने रहते हैं.

Read more!

RECOMMENDED