आजकल बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. इसकी बड़ी वजह है खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल. ऐसे में लोग जल्दी-जल्दी हेयर डाई करने लगते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं और बाल जल्दी ही फिर सफेद भी होने लगते हैं.
अगर आप भी कैमिकल लगाकर थक चुके हैं और नेचुरल तरीके से बालों को काला और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आंवला और करी पत्ता का यह घरेलू नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है. यह न सिर्फ बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करता है, बल्कि जड़ों को भी मजबूत बनाता है.
आंवला-करी पत्ता का हेयर डाई बनाने के लिए-
2 चम्मच आंवला पाउडर
2 चम्मच करी पत्ता पाउडर
1 कप पानी
1 चम्मच कॉफी या चाय पत्ती
थोड़ा सा नींबू का रस
कैसे बनाएं ये नेचुरल डाई
सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही लें. इसमें आंवला पाउडर और करी पत्ता पाउडर डालकर हल्का काला होने तक भूनें.
अब इसमें पानी डालें और साथ में कॉफी या चाय पत्ती मिलाएं.
इसे अच्छे से पकाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
अंत में इसमें थोड़ा नींबू रस मिलाएं और इस मिश्रण को रातभर लोहे की कड़ाई में छोड़ दें.
बालों में कैसे लगाएं यह पेस्ट?
अब सुबह उठकर इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छे से लगाएं.
खास ध्यान रखें कि पेस्ट हर सफेद बाल तक पहुंचे.
इसे 1 से 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें.
इसके बाद साधारण पानी या माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.
बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 1 बार जरूर इस्तेमाल करें.
आंवला और करी पत्ता के फायदे
1. बालों को नेचुरल काला बनाता है
आंवला में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट बालों की पिगमेंटेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं.
2. जड़ों को करता है मजबूत
करी पत्ता बालों की जड़ों को पोषण देता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है.
3. सफेद बालों की समस्या कम करता है
यह नुस्खा समय से पहले बाल सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करता है. दिखने में भी यह एकदम नेचुरल लगता है.
4. बालों को बनाता है घना और चमकदार
नियमित इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक आती है और वे घने नजर आते हैं.
5. स्कैल्प को रखता है हेल्दी
इसमें मौजूद पोषक तत्व डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं को कम करते हैं.
बालों की सेहत के लिए और क्या करें?
बालों में हफ्ते में 2 बार नारियल का तेल जरूर लगाएं.
ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट्स से बचें.
हेल्दी डाइट लें, जिसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर हो.
ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें, क्योंकि इसका असर बालों पर भी पड़ता है.
बालों को बार-बार हीट स्टाइलिंग से बचाएं.
ये भी पढ़ें: