scorecardresearch

Disadvantages Of Eating Paneer: पनीर में भर-भर के है न्यूट्रिशन.. लेकिन फिर भी सेहत पर पड़ सकता भारी, जानें कौन लोग रहे दूर?

पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं. लेकिन फिर भी यह कुछ लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है.

Disadvantages Of Eating Paneer Disadvantages Of Eating Paneer

दूध से बनने वाला पनीर इंडियन डिश का एक अहम हिस्सा है, खासतौर पर शाही डिश में इसकी अलग ही जगह है. शादी-पार्टी हो या कोई खास मौका, पनीर की डिश हर किसी की पहली पसंद होती है. टेस्टी होने के साथ-साथ पनीर न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को मजबूती देते हैं, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं. यही वजह है कि शाकाहारी लोगों के लिए पनीर एक बेहतरीन हेल्दी ऑप्शन माना जाता है.

पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर के डेवलपमेंट के लिए जरूरी हैं. यह बच्चों की ग्रोथ, मांसपेशियों के डेवपलमेंट और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद है. साथ ही, सीमित मात्रा में इसको खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और फिटनेस बनाए रखने में भी मदद होती है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी ताजा पनीर लाभकारी होता है, क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे शिशु को जरूरी पोषण मिलता है.

हर किसी के लिए सेफ नहीं है पनीर
बेशक पनीर सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर किसी के लिए यह पूरी तरह सेफ नहीं होता. ज्यादा फैट वाला पनीर दिल की बीमारियों, हाई कोलेस्ट्रॉल और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. जिन लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, उनके लिए पनीर का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है और गंभीर रिएक्शन भी हो सकते हैं.

किन लोगों को पनीर से रहना चाहिए दूर
कुछ लोगों को पनीर का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, गैस, एसिडिटी या डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो पनीर आपके लिए भारी साबित हो सकता है. यह धीरे डाइजेस्ट होता है, जिससे पेट में असहजता हो सकती है. इसके अलावा, जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उन्हें पनीर बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. अगर पनीर खाने के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

किस समय करें पनीर का सेवन
पनीर का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए. रोजाना 50 से 100 ग्राम पनीर काफी होता है. साथ ही, ताजा और अच्छी क्वालिटी का पनीर ही खाना चाहिए. रात के समय पनीर खाने से बचना बेहतर होता है, क्योंकि यह डाइजेशन सिस्टम पर असर डाल सकता है और एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है.