scorecardresearch

Skin Care In Summer: गर्मियों में टैनिंग से बचाएंगी ये तीन चीज़, सेवन करने पर बचा रहेगा नेचुरल ग्लो भी.. नहीं लेना पड़ेगा महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी त्वचा ग्लो करती रहे, तो अपनी डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करें.

Fruits For Skin Care Fruits For Skin Care

जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, बढ़ते तापमान का असर सीधा सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते चेहरे का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है.

ऐसे में लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स काम नहीं आते हैं. वहीं, अगर आप नेचुरल तरीकों को अपनाएं तो बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा को अंदर से पोषण मिल सकता है. इसके लिए आप केवल इन तीन फलों के सेवन से अपने नेचुरल ग्लो को बनाए रख सकते हैं.

ठंडक के साथ नेचुरल ग्लो
गर्मियों में मिलने वाला तरबूज न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर और पानी पाया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

खासतौर पर विटामिन C टैनिंग को कम करने और स्किन को निखारने में मदद करता है. रेगुलर तरबूज खाने से स्किन में नमी बनी रहती है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है. इसके अलावा, यह शरीर के तापमान को भी बैलेंस्ड बनाए रखने में मदद करता है.

हाइड्रेशन का पावरहाउस
खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल-सब्जी है, जो शरीर और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और स्किन में रूखापन नहीं आता. खीरा स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स में भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है.

स्वाद के साथ निखार भी
आम को फलों का राजा कहा जाता है और यह गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल भी है. हालांकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है. आम में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को न्यूट्रिशन देते हैं और चेहरे का खोया हुआ निखार वापस लाने में मदद करते हैं. यह स्किन को अंदर से रिपेयर करता है और उसे स्वस्थ बनाए रखता है.