scorecardresearch

Hair Care Tips: इस तरह से लगाएं मेंहदी.. कलर के साथ-साथ होगी हेयर केयर, बाल होंगे घने और शाइनी

आमतौर पर जिस मेंहदी का इस्तेमाल बालों को रंगने के लिए किया जाता है. उसमें कुछ नेचुरल चीज़ों को मिलाकर बालों की पूरी केयर की जा सकती है.

Hair Care Hair Care

सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए लोग मेंहदी का इस्तेमाल सदियों से करते आ रहे हैं. यह सिर्फ बालों को रंगने का ही नहीं, बल्कि उन्हें गहराई से पोषण देने और कंडीशन करने का भी काम करती है. लेकिन अगर मेंहदी को सही तरीके से तैयार किया जाए, तो यह बालों की ग्रोथ में भी मदद कर सकती है. तो चलिए बताते हैं कि इस खास मेंहदी को आप कैसे तैयार कर सकते हैं.

सिर्फ साधारण मेंहदी लगाने के बजाय अगर इसमें कुछ नेचुरल चीजें मिला दी जाएं, तो इसका असर कई गुना बढ़ जाता है. इसके लिए बाजार से केमिकल-फ्री मेंहदी पाउडर लें. इसमें 3-4 गुड़हल के फूलों को गर्म पानी में लगभग 10 मिनट तक भिगो दें और फिर हाथों से मसलकर उसका जेल तैयार करें. इसके साथ ही चुकंदर को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और थोड़ी चायपत्ती को उबालकर उसका पानी तैयार करें.

कैसे तैयार करें मेंहदी पेस्ट
मेंहदी पाउडर में गुड़हल का जेल, चुकंदर का पेस्ट और चायपत्ती का पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें साधारण पानी का इस्तेमाल न करें. इस मिक्सचर को लोहे की कढ़ाही में बनाकर रातभर के लिए ढककर रख दें, ताकि इसका रंग और गुण अच्छी तरह निखर के आएं.

इस तरह से करें अपलाय
सुबह इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और साफ बालों में लगाएं. बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर जड़ों से लेकर सिरों तक मेंहदी अच्छी तरह लगाएं. कम से कम 2 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद सिर्फ पानी से बाल धो लें और अगले दिन शैंपू करें. बाल सूखने के बाद सरसों के तेल से हल्की मालिश करना और भी फायदेमंद रहेगा.

मेंहदी पेस्ट लगाने के फायदे
इस तरीके से मेंहदी लगाने पर बालों में नेचुरल रेड कलर आएगा और बाल चमकदार बनेंगे. यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करती है, जिससे बाल मुलायम और सिल्की बनते हैं. साथ ही, यह डैमेज बालों की मरम्मत करने में मदद करती है. साथ ही रेगुलर इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है.