Representative Image (AI Generated Image)
Representative Image (AI Generated Image)
गर्मियों के मौसम में लोगों को पसीना काफी आता है. पसीने की बदबू दूर करने के लिए तो लोग डियो लगा लेते हैं. लेकिन कई बार पसीना कपड़ों पर दाग छोड़ जाता है. यह दाग गहरे रंग के कपड़ों पर तो ज्यादा दिखाई नहीं देते. लेकिन हल्के रंग के कॉटन कपड़ों पर ये दाग पीले रंग में साफ दिखाई् देते हैं. साथ ही दाग के कारण कपड़ा रफ और कड़क भी हो जाता है.
इन दाग को हटाने के लिए लोग अक्सर धुलाई के समय हार्ड डिटर्जेंट, बार-बार ब्रशिंग या केमिकल स्टेन रिमूवर का सहारा लेते हैं. लेकिन इससे कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है और कपड़ा जल्दी खराब भी हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के इन जिद्दी दागों से छुटकारा पा सकते हैं.
नमक और गुनगुने पानी का जादू
नमक एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो पसीने से बने दागों को हल्का करने में मदद करता है. इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर घोल तैयार करें लें.
अब इस घोल को दाग वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद कपड़े को 10–15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे दाग धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
नेचुरल ब्लीच है नींबू का रस
नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड दाग हटाने में बेहद कारगर साबित होता है. इसके लिए एक नींबू को काटकर उसका रस सीधे दाग पर लगाएं और कुछ देर के लिए सूखने दें. इसके बाद ठंडे पानी से कपड़ा धो लें. अगर दाग ज्यादा गहरा हो, तो नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाकर हल्के से रगड़ सकते हैं. इससे दाग जल्दी हटने में मदद मिलती है.
बेकिंग सोडा से दाग और बदबू गायब
बेकिंग सोडा न केवल दाग हटाने में मदद करता है, बल्कि कपड़ों की बदबू भी दूर करता है. इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. बाद में हल्के हाथों से साफ करें और पानी से धो लें. यह तरीका खासतौर पर पुराने और जिद्दी दागों के लिए फायदेमंद है.