Sabudana Khichdi: खिली-खिली रहेगी साबूदाना खिचड़ी, बस बनाते समय डालना है एक 'सीक्रेट पाउडर', नहीं होगी चिपचिपी

आज हम आपको बताने जा रहे हैं साबूदाना की खिचड़ी बनाने की ऐसी ट्रिक के बारे में जिससे आपकी साबूदाना की खिचड़ी एकदम खिली-खिली बनेगी.

साबूदाने की खिचड़ी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

क्या आप भी जब भी साबूदाने की खिचड़ी बनाते हैं तो वो चिपचिपी हो जाती है और कड़ाही के तले में चिपक जाती है? अगर हां तो अब बेफिक्र हो जाइए क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं साबूदाना की खिचड़ी बनाने की ऐसी ट्रिक के बारे में जिससे आपकी साबूदाना की खिचड़ी एकदम खिली-खिली बनेगी.

खिली-खिली साबूदाना की खिचड़ी बनाने की रेसिपी
साबूदाना भिगोए

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना भिगोए. इसके लिए आप एक कप मीडियम साइज का साबूदाना लें और उसे हल्के हाथों से 2-3 बार धो लें ताकि स्टार्च निकल जाए. अब इसमें 3/4 कप पानी डालें और इसे कम से कम 3 घंटे या पूरी रात के लिए भिगो दें. इससे साबूदाना अंदर तक फूल जाएगा.

साबूदाना पकाने का सही तरीका
एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें एक स्टैंड रखें. भीगे हुए साबूदाने को एक अलग बर्तन में रखकर स्टैंड के ऊपर रखें और ढक कर 10 मिनट तक भाप में पकाएं. स्टीम करने से साबूदाना पूरी तरह पक जाता है और ट्रांसपेरेंट हो जाता है.

सीक्रेट पाउडर
मूंगफली के दानों को ड्राई रोस्ट कर लें. इनके छिलके उतारकर इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लें. 10 मिनट बाद जब साबूदाना स्टीम हो जाए, तो उसे निकालें और तुरंत उसमें यह मूंगफली का पाउडर मिला लें. इससे साबूदाने एक दूसरे से चिपकेंगे नहीं.

ऐसे लगाएं आलू का तड़का
एक पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें. इसमें एक छोटा चम्मच जीरा और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें. फिर पतले स्लाइस में कटे हुए कच्चे आलू डालें. आलू को सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह पका लें.  इन सभी चीजों के भुन जाने के बाद इसमें मूंगफली के दाने भी डाल दें.

अब डालें साबूदाना
अब तड़के में स्टीम किया हुआ साबूदाना और एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं. ध्यान रखें आपको इसे ढककर पकाने की जरूरत नहीं है. बस अच्छी तरह मिलाएं. आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.


ये भी पढ़ें: 



 

Read more!

RECOMMENDED