scorecardresearch

Greek Yogurt: घर पर झटपट बनाएं 'ग्रीक योगर्ट', नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत, जानें आसान रेसिपी

How to make Greek Yogurt: ग्रीक योगर्ट में नॉर्मल दही से ज्यादा प्रोटीन और ज्यादा फैट होता है. ग्रीक योगर्ट को कंट्रोल एनवायरमेंट में तैयार किया जाता है जिससे कंसिस्टेंस क्वालिटी और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. यानी  इसमें बैक्टीरिया की कौन सी क्वालिटी होगी या कौन सा बैक्टीरिया जा रहा है वो आप कंट्रोल कर सकते हैं. फोर्टिफाइड विटामिन और खनिज को ग्रीक योगर्ट में डाला जा सकता है जो काफी ज्यादा पोषक बनाता है.

Greek yogurt Greek yogurt

साधारण दही तो घर पर बनाना बेहद आसान है, लेकिन हममें से कई ऐसे लोग हैं जो ग्रीक योगर्ट बाजार से ही खरीदकर खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर योगर्ट भी बनाया जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं घर पर योगर्ट बनाने की रेसिपी के बारे में.

क्या है ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट में नॉर्मल दही से ज्यादा प्रोटीन और ज्यादा फैट होता है. ग्रीक योगर्ट को कंट्रोल एनवायरमेंट में तैयार किया जाता है जिससे कंसिस्टेंस क्वालिटी और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. यानी  इसमें बैक्टीरिया की कौन सी क्वालिटी होगी या कौन सा बैक्टीरिया जा रहा है वो आप कंट्रोल कर सकते हैं. फोर्टिफाइड विटामिन और खनिज को ग्रीक योगर्ट में डाला जा सकता है जो काफी ज्यादा पोषक बनाता है.

घर पर ग्रीक योगर्ट कैसे बनाएं

  • घर पर ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए नॉनफैट या लो फैट दूध और एक चौथाई कप नॉन फैट या लौ फैट प्लेन योगर्ट की जरूरत होगी.
  • सबसे पहले मीडियम से हाई हीट पर दूध को पका लें. दूध 180 डिग्री एफ तक पका उबालना चाहिए.
  • अब दूध को कांच के कंटेनर में रखें और इसे 110 डिग्री में ठंडा होने दें और बार-बार मिलाएं.
  • अब जो योगर्ट निकालकर रखा है उसे इस दूध में डालकर मिक्स कर लें.
  • ग्रीक योगर्ट के मिक्स को 12 घंटे के लिए छोड़ दें. 12 घंटे के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
  • अब एक बर्तन के ऊपर छलनी रखें और उसमें सूती का कपड़ा डालें. कपड़े में तैयार योगर्ट को डाल दीजिए.
  • फिर दही वाले कपड़े को बांध कर आधा घंटे के लिए छोड़ दें. सूती के कपड़े को आधे घंटे बाद खोलकर देखें उसमें का सारा पानी छटकर निकल गया होगा.
  • आपका ग्रीक योगर्ट बनकर तैयार है इसे प्लास्टिक या ग्लास के कंटेनर में स्टोर करके रखें.


ग्रीक योगर्ट के फायदे
ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम, प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, आयोडीन, विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को अनगिनत तरीके से फायदा पहुंचा सकते हैं. ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. ऐसे में इसे खाने से बोन हेल्थ में सुधार हो सकता है. इसके अलावा ग्रीक योगर्ट वजन घटाने में भी आपकी सहायता कर सकता है. ग्रीक योगर्ट खाने से गट हेल्थ भी बेहतर हो सकती है. ग्रीक योगर्ट जैसे प्रोटीन रिच फूड्स मसल्स के निर्माण में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: