scorecardresearch

Homemade Mayonnaise: पिज्जा, चाट, बर्गर या मोमोज.. हर किसी का साथ देती क्रीमी मेयो.. जानें बनाने का आसान तरीका

मेयोनीज़ इतनी पॉपुलर इसलिए है क्योंकि इसका स्वाद हल्का, क्रीमी और लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला होता है.

Recipe of mayonnaise and tandoori mayonnaise Recipe of mayonnaise and tandoori mayonnaise

पिज्जा हो, मोमो हो या सैंडविच हो.. हर किसी को मेयोनीज़ जरूरी चाहिए होती है. इसका स्वाद लोगों को इस कदर लग गया है कि जैसे कैचप या जैम. मेयोनीज़ इतनी पॉपुलर इसलिए है क्योंकि इसका स्वाद हल्का, क्रीमी और लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला होता है. यह बहुत जल्दी किसी भी डिश के टेस्ट को बेहतर बना देती है, चाहे वह सैंडविच हो, बर्गर, मोमोज़ या स्ट्रीट फूड.

भारत में वेज खाने वालों के लिए मेयो एक ऐसा विकल्प बन गया है जो खाने में क्रीमीनेस और रिचनेस जोड़ता है, जिससे डिश ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. इसके अलावा यह आसानी से उपलब्ध है, इस्तेमाल में सरल है और कई फ्लेवर में मिलती है, जिससे लोग इसे अलग-अलग तरह के खाने के साथ ट्राय करते रहते हैं. तो चलिए आज इसको बनाने का तरीका बताते हैं, साथ ही तंदूरी मेयो की रेसिपी भी.

तंदूरी और व्हाइट मेयोनेज़ की विधि
सबसे पहले व्हाइट मेयोनेज़ बनाने का तरीका समझते हैं. इसके लिए मुख्य सामग्री दूध, रिफाइंड ऑयल, नमक, चीनी और विनेगर है. दूध और तेल का सही अनुपात रखना बहुत जरूरी है. तेल को धीरे-धीरे डालते हुए ग्राइंड करना चाहिए ताकि मेयोनेज़ गाढ़ा और क्रीमी बने. इस विधि से बना मेयोनेज़ बाजार में मिलने वाले मेयोनेज़ से सौ गुना बेहतर होता है.

तंदूरी मेयोनेज़ की खासियत
व्हाइट मेयोनेज़ तैयार होने के बाद, उसी मेयोनेज़ से तंदूरी मेयोनेज़ बनाई जा सकती है. इसके लिए इसमें मास्टर सीड, गरम मसाला, कश्मीरी मिर्च, काला नमक, कस्तूरी मेथी, धनिया पाउडर और पेरी-पेरी मसाला जैसे मसाले डाले जाते हैं. तंदूरी मेयोनेज़ का स्वाद और रंग इसे खास बनाता है. इसमें मस्टर्ड ऑयल और ऑरेंज रेड फूड कलर डालने से इसका स्वाद और रंग दोनों निखरते हैं.

घर पर बनाएं स्वादिष्ट और सस्ता मेयोनेज़
मेयोनेज़ न केवल घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, बल्कि इसे अपने कस्टमर को खिलाकर भी आप अपनी दुकान की बिक्री बढ़ा सकते हैं. जो लोग इस मेयोनेज़ को एक बार खाएंगे, वे बाजार का मेयोनेज़ भूल जाएंगे.