scorecardresearch

Chutney Recipe: लहसुन और मिर्च की चटनी ऐसे बनेगी टेस्टी, डाल दें ये दो भूरी चीज तो आ जाएगा स्वाद

जानें इस अनोखी चटनी बनाने की रेसिपी. बस ये दो भूरी चीज चटनी का स्वाद और बढ़ा देती है.

चटनी रेसिपी चटनी रेसिपी

यह चटनी उन लोगों के लिए है जिन्हें खाने में तीखा और खट्टा स्वाद पसंद है. लहसुन की तेज खुशबू, लाल मिर्च की तीखापन और इमली की खटास, तीनों मिलकर ऐसी चटनी बनाते हैं जो साधारण खाने को भी खास बना देती है. पराठा, दाल-चावल, पकौड़ी या स्नैक्स हर चीज के साथ इसका स्वाद अच्छा लगता है.

आपको अगर तीखा खाने का शौक है, तो गुड़ न डालें. इस टेस्टी चटनी को आप पराठे और सादे दाल-चावल दोनों के साथ खा सकते हैं. 

लहसुन और लाल मिर्च की चटनी बनाने का सामान 
इस चटनी के लिए लगभग 8 से 10 लहसुन की कलियां, 2 बड़े चम्मच साबुत या सूखी लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच इमली, नमक स्वाद अनुसार, 1 छोटा चम्मच गुड़, और 1 से 2 चम्मच तेल लें. पानी जरूरत के हिसाब से रखें.

इमली और मिर्च को ऐसे र सकते हैं तैयार 
सबसे पहले इमली को 5 से 10 मिनट गुनगुने पानी में भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए. अगर सूखी लाल मिर्च बहुत सख्त है, तो उसे भी भिगो सकते हैं. इससे पीसते समय चटनी स्मूद बनेगी और स्वाद अच्छी तरह मिल जाएगा.

इस आइटम को भून लें
एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ज्यादा न जलाएं, बस इतना कि खुशबू आने लगे. अब इसमें लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड चलाएं. इससे चटनी का स्वाद और बढ़ जाता है.

पीसने का अच्छा तरीका
अब भुना लहसुन, मिर्च, भीगी इमली के बीज निकाल कर, नमक और गुड़ को मिक्सर में डालें. थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी न बहुत पतली हो और न बहुत गाढ़ी, ताकि अच्छा रहे.

 

ये भी पढ़ें