scorecardresearch

Utensil Cleaning Hacks: इन हैक्स को करें इस्तेमाल.. चुटकियों में उतरेगी, जले हुए बर्तन की कालिख

तेल, मसाले और ग्रीस की परतें बर्तन की सतह पर जम जाती हैं, जिससे वे काले और चिपचिपे दिखने लगते हैं. कई बार साधारण साबुन और पानी से चाहे जितना रगड़ लिया जाए, बर्तन पूरी तरह साफ नहीं हो पाते.

Utensil Cleaning Hacks Utensil Cleaning Hacks

घर में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले बर्तन समय के साथ अंदर-बाहर से जलने लगते हैं. तेल, मसाले और ग्रीस की परतें बर्तन की सतह पर जम जाती हैं, जिससे वे काले और चिपचिपे दिखने लगते हैं. कई बार साधारण साबुन और पानी से चाहे जितना रगड़ लिया जाए, बर्तन पूरी तरह साफ नहीं हो पाते. ऐसे में कुछ आसान लेकिन असरदार तरीके अपनाकर इन जले हुए बर्तनों को फिर से चमकाया जा सकता है.

रेस्टोरेंट्स में बर्तनों की सफाई के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया जाता है, जिसमें बर्फ का इस्तेमाल होता है. इसके लिए जले हुए बर्तन को हल्का गर्म किया जाता है और फिर उसकी जली सतह पर बर्फ के टुकड़े रखकर किसी स्क्रबर या चम्मच से रगड़ा जाता है. गर्म बर्तन पर बर्फ डालने से अचानक तापमान में बदलाव होता है, जिससे जमी हुई कालिख और ग्रीस ढीली पड़ने लगती है और आसानी से निकल जाती है.

बेकिंग सोडा और सिरका का कमाल
अगर बर्तन ज्यादा जला हुआ है तो बेकिंग सोडा और सिरके का घोल बेहद कारगर साबित होता है. इसके लिए बर्तन में बराबर मात्रा में पानी और सिरका डालकर गैस पर उबालें. अब इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें और कुछ मिनट तक पकने दें. गैस बंद करने के बाद बर्तन को करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद पानी फेंककर जूने या स्क्रबर से सफाई करें. जमी हुई कालिख आसानी से उतरने लगेगी.

नींबू से पाएं नेचुरल सफाई
नींबू की प्राकृतिक एसिडिक प्रकृति बर्तनों की गंदगी हटाने में मदद करती है. बर्तन में 2–3 नींबू के टुकड़े डालें और इतना पानी मिलाएं कि नींबू हल्के से डूब जाएं. इसे कुछ देर तक गर्म करें. बाद में गैस बंद करके बर्तन को सामान्य साबुन और पानी से धो लें. इससे जले हुए दाग काफी हद तक साफ हो जाते हैं.

एल्युमिनियम फॉइल का स्मार्ट इस्तेमाल
एक और आसान तरीका है गर्म पानी और बेकिंग सोडा का. जले हुए बर्तन में गर्म पानी डालकर थोड़ी देर छोड़ दें और पानी बहा दें. अब गीली सतह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और एल्युमिनियम फॉइल को मोड़कर स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करें. हल्के हाथ से रगड़ने पर बर्तन की जली परत निकलने लगती है और बर्तन साफ दिखने लगता है. इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के जले हुए बर्तनों को दोबारा इस्तेमाल लायक बना सकते हैं.