Trick To Balance Salt in Vegetables and Pulses
Trick To Balance Salt in Vegetables and Pulses
Easy Kitchen Tricks: खाना बनाना एक कला है. कभी-कभार खाना बनाते समय गलती से नमक ज्यादा पड़ जाता है. यदि आपसे भी सब्जी, दाल या किसी और चीज की ग्रेवी में नमक अधिक पड़ गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर खाने में नमक बैलेंस कर सकते हैं.
नमक बैलेंस करने के लिए आपनाएं ये ट्रिक्स
1. बेसन: यदि सूखी सब्जी में गलती से नमक ज्यादा पड़ गया है, तो उसमें 1 से 2 चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. बेसन नमक को अब्जॉर्ब कर लेता है और सब्जी के स्वाद को बैलेंस कर देता है. इसके साथ ही, बेसन का हल्का फ्लेवर सब्जी को और भी टेस्टी बना देता है. ये ट्रिक खासतौर पर आलू, गोभी, भिंडी, परवल या किसी भी सूखी सब्जी में शानदार तरीके से काम करती है. बस थोड़ा बेसन डालिए, कुछ मिनट चलाइए और सब्जी फिर से एकदम परफेक्ट बन जाएगी. ध्यान रखें बेसन डालने के बाद सब्जी को धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं, ताकि फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाए और टेक्सचर भी स्मूद बने.
2. आटे की लोई: यदि आप ग्रेवी वाली सब्जी या दाल बना रहे हैं और उसमें नमक तेज हो गया है तो नमक कम करने के लिए आटे की लोई काम आ सकती है. जी हां, आप दाल और सब्जी में गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर डाल दें. आटे की लोई स्पंज की तरह अतिरिक्त नमक को सोख लेगी. ध्यान रखें दाल-सब्जी को सर्व करने से पहले आटे की लोई को जरूल निकाल दें.
3. उबला आलू: यदि दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो नमक की मात्रा को कम करने के लिए उसमें उबले हुए आलू के टुकड़े डाल सकते हैं. आलू अतिरिक्त नमक को सोख लेता है. आलू को कुछ देर तक दाल या सब्जी में रहने दें और फिर परोसने से पहले निकाल दें.
4. नींबू का रस: यदि दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो उसमें थोड़ा नींबू का रस मिला दें. आपको मालूम हो कि नींबू का खट्टापन नमक के स्वाद को संतुलित कर देगा.
5. दही: यदि सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो इसे कम करने के लिए आप इसमें दही डाल सकते हैं. सब्जी में एक-दो चम्मच दही डालें और फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें. नमक का स्वाद तो बैलेंस होगा ही सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.
6. ब्रेड: यदि ग्रेवी वाली सब्जी या किसी और डिश में नमक तेज हो गया तो आप नमक को कम करने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. नमक करने के लिए आप ग्रेवी में थोड़ा गर्म पानी भी मिला सकते हैं.
7. प्याज या टमाटर: यदि सब्जी में नमक ज्यादा डला गया है तो परेशान न हों. उसमें कटे हुए प्याज या टमाटर को डालकर कुछ देर के लिए सब्जी को पकाएं. प्याज और टमाटर सब्जी से अतिरिक्त नमक को सोख लेंगे.