How to make paneer from curdled milk: दूध को ठीक से न रखा जाए, तो ये बहुत जल्दी फट सकता है. ऐसे में कई लोग फटे हुए दूध को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप फटे हुए दूध से पनीर बना सकते हैं. जी हां, यह एक बेहतरीन तरीका है जो बर्बाद हो रहे दूध का उपयोग करने का. आइए आज हम आपको यहां दूध से पनीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं.
फटे दूध से पनीर बनाने का समान
फटा हुआ दूध
एक मलमल/सूती कपड़ा
एक भारी तले की कड़ाही या पतीला
कोई भारी वस्तु
फटे दूध से पनीर बनाने की विधि
दूध को उबालें
अगर दूध फट चुका है लेकिन ठंडा है, तो उसे एक बार फिर उबाल लें ताकि पूरा दूध अच्छे से फट जाए.
छानें
एक बर्तन के ऊपर सूती कपड़ा या मलमल का कपड़ा रखें और उस पर सारा फटा हुआ दूध डालें ताकि छाछ निकल जाए और पनीर का हिस्सा कपड़े में रह जाए.
धोएं
अगर आपने नींबू या सिरका डाला था, तो पनीर को हल्के ठंडे पानी से धो सकते हैं ताकि खट्टापन कम हो जाए.
दबाना
अब कपड़े को कसकर बांधें और किसी भारी चीज से 2-3 घंटे तक दबाकर रखें, ताकि पनीर जम जाए.
आपके पास बिल्कुल बाजार जैसा सॉफ्ट पनीर बनकर रेडी है. आप इसे मनचाहे आकार में काट सकते हैं और सब्जी, सैंडविच, या स्नैक्स में उपयोग कर सकते हैं.
अब इस अलग तरीकों से करें रसोई में यूज
फटे हुए दूध से बने छेना से पानी निकालकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें. अब इसमें नमक, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया और थोड़ा चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसे ब्रेड स्लाइस पर फैलाकर टोस्ट करें या तवे पर क्रिस्पी सेकें। बच्चों को ये पनीर टेस्टी बाइट्स बेहद पसंद आएंगे.
ये भी पढ़ें: