scorecardresearch

Holi Special Thandai Premix: अभी से बनाकर रख लें ठंडाई प्री-मिक्स, होली पर दो मिनट में हो जाएगी तैयार, नहीं होगी झंझट

Thandai Premix Recipe: होली का त्योहार ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में आपके त्योहार का मजा किरकिरा न हो इसलिए जरूरी है कि आप स्मार्ट तरीके अपनाएं. तो चलिए आपको बताते हैं ठंडाई का प्रीमिक्स बनाने का तरीका. इसे आप पहले ही बनाकर स्टोर कर सकते हैं और होली वाले दिन ठंडाई को मिनटों में सर्व किया जा सकता है.

thandai premix recipe thandai premix recipe

Thandai Premix Recipe: होली आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में होली के दिन हर घर में ठंडाई जरूर बनती है. होली का त्योहार ठंडाई के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में आपके त्योहार का मजा किरकिरा न हो इसलिए जरूरी है कि आप स्मार्ट तरीके अपनाएं. तो चलिए आपको बताते हैं ठंडाई का प्रीमिक्स बनाने का तरीका. इसे आप पहले ही बनाकर स्टोर कर सकते हैं और होली वाले दिन ठंडाई को मिनटों में सर्व किया जा सकता है.

ठंडाई प्री-मिक्स के इनग्रेडिएंट्स
1 कप बादाम,  ½ कप काजू, पिस्ता  ½ कप, खरबूजे के बीज ½ कप, सौंफ 2 बड़े चम्मच, खसखस 2 बड़े चम्मच, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, इलायची 10–12, गुलाब की सूखी पंखुड़ियां ¼ कप, केसर – 1 छोटा चम्मच, मिश्री या पिसी चीनी 1 कप.

ठंडाई प्री-मिक्स बनाने का तरीका
सबसे पहले बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का सूखा भून लें. इसके बाद सौंफ, खसखस और खरबूजे के बीज को भी हल्का भून लें ताकि नमी निकल जाए. ध्यान रखें कि इसे जलाना नहीं है. भुनने के बाद सभी सामग्री को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अंत में इसमें केसर और मिश्री/पिसी चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस प्री-मिक्स को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. यह 1–2 महीने तक सुरक्षित रहता है.

ठंडाई बनाने का तरीका 
1 गिलास ठंडा या हल्का ठंडा दूध लें. इसमें 2–3 चम्मच ठंडाई प्री-मिक्स मिलाएं. अच्छी तरह चलाएं और चाहें तो ऊपर से कुछ कटे मेवे डाल दें. स्वादिष्ट ठंडाई तैयार है. इसे होली के दिन सर्व करें.

जान लें ठंडाई के फायदे
यह गर्मी और लू से बचाव में मददगार है. मेवे और बीज शरीर को तुरंत ताकत देते हैं. सौंफ और काली मिर्च पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. बादाम और पिस्ता याददाश्त बढ़ाने में सहायक. केसर और मेवे त्वचा को पोषण देते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें: