scorecardresearch

Multani Mitti for Natural Glow: मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा... लोग पूछेंगे ग्लो का राज!

Multani Mitti for Instant Glow: मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर है, जो अतिरिक्त तेल (sebum) को सोखकर रोम छिद्रों (pores) को गहराई से साफ करती है और मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है. यह त्वचा को ठंडक प्रदान करती है, टैनिंग हटाती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाती है. त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करता है.

शीशे जैसा चमकेगा चेहरा शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Multani Mitti for Instant Glow: मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आज से नहीं बल्कि सदियों से किया जा रहा है. हमारी दादी-नानी की ग्लोइंग और गोरे चेहरे का राज मुल्तानी मिट्टी ही है. यही कारण है कि आज भी मुल्तानी मिट्टी की इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है. हालांकि, हममें से कई लोगों को ये नहीं पता होता की आखिर चेहरे पर ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कैसे करें. तो चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे पैक के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं, और इस पैक से 100% आपके चेहरे पर ग्लो आएगा.

मुल्तानी मिट्टी के फायदे
मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर है, जो अतिरिक्त तेल (sebum) को सोखकर रोम छिद्रों (pores) को गहराई से साफ करती है और मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है. यह त्वचा को ठंडक प्रदान करती है, टैनिंग हटाती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाती है. त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करता है.

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. तैयार फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. ये पैक ऑयली स्किन पर नजर आने वाले तेल को कम करता है.

मुल्तानी मिट्टी और दही
मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार दही मिलाकर पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक स्किन को मुलायम बनाता है और साथ ही एक्सफोलिएट भी करता है जिससे डेड स्किन सेल्स और त्वचा पर जमा तेल हट जाता है.

मुल्तानी मिट्टी और खीरा
खीरे के रस और मुल्तानी मिट्टी को साथ मिलाकर फेस पैक को बनाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इससे चेहरे की ड्राइनेस कम होगी और स्किन पर चमक नजर आएगी.

मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर , गुलाब जल
ग्लोइंग और साफ त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर , गुलाब जल या दूध मिलाकर इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं.

सभी स्किन के लिए पैक
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पैक बनाएं. पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं. इस लगभग 15 मिनट तक पेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें. जब फेस पैक क्लीन हो जाए तो नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें. ये पैक आपकी स्किन पर जमी गंदगी को साफ करने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स, एक्ने, पिंपल्स और स्किन पोर्स को साफ करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: