किसी भी पौधे में डाल दो ये 'काली चीज', रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा पेड़, भर-भर कर आएंगे फल और फूल

मसूर की दाल में कई मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के अलावा बोरोन भी पाया जाता है जो पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है.  तो चलिए आपको बताते हैं इसे इस्तेमाल कैसे करना है.

How to Boost Plant Growth
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

How to make plants grow faster: क्या आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं लेकिन पौधों की धीमी ग्रोथ और कम फूलों की समस्या से परेशान रहते हैं.  ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा, बल्कि ज्यादातर लोग इस प्रॉब्लम से जूझते हैं. चाहे घर की बालकनी में पौधे हों या गार्डन में लगे पेड़, जब उनकी ग्रोथ अचानक धीमी हो जाए तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं पौधों को उनकी जरूरत की चीजें पूरी नहीं मिल रहीं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे अगर आप किसी भी पौधे में डाल दें, पौधा रॉकेट के स्पीड से बढ़ेगा. तो चलिए आपको बताते हैं इस चीज के बारे में.

हम बात कर रहे हैं मसूर की दाल के बारे में. मसूर की दाल में कई मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के अलावा बोरोन भी पाया जाता है जो पौधों की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है.  तो चलिए आपको बताते हैं इसे इस्तेमाल कैसे करना है.

मसूर की दाल का लिक्विड फर्टिलाइजर
लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए आधा लीटर पानी लें और उसमें दो बड़े चम्मच मसूर की दाल डाल दें. यह घोल पौधों के लिए एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है, जिसे जड़ें तुरंत सोख लेती हैं. दाल को केवल 4 घंटे भिगोना है. दाल के पानी को छान लें और इसलिए इसे सीधे पौधों में न डालें. बल्कि इस्तेमाल करने से पहले इसमें 5 गुना सादा पानी मिलाएं. यह अनुपात सुनिश्चित करता है कि पौधों को पोषक तत्व सही मात्रा में डालें और मिट्टी का बैलेंस न बिगड़े.

भिगोने के बाद बची हुई दाल में दोबारा ताजा पानी डालें और 2 दिनों के लिए छोड़ दें. दो दिन बाद इस पानी को छानकर फिर से पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऐसे बनाएं पाउडर खाद
अगर आप लिक्विड खाद नहीं बनाना चाहते, तो सूखी मसूर दाल को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. फिर मिट्टी की गुड़ाई करें और एक चम्मच पाउडर को चारों तरफ बिखेरें और मिट्टी की गहराई में दबा दें.आखिरी में पानी डालना न भूलें ताकि पाउडर मिट्टी में सक्रिय हो जाए.

बता दें कि, मसूर की दाल की खाद चाहे लिक्विड हो या पाउडर, इसे महीने में केवल एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए. इस खाद के नियमित उपयोग से पौधों में नई पत्तियां आने लगती हैं और फूलों का आकार भी बड़ा हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED