How to make rose water at home: बाजार का केमिकल वाला गुलाब जल छोड़ें, घर पर बनाएं 100% शुद्ध 'रोज वॉटर' और गर्मी में पाएं नेचुरल ग्लो

गर्मियों की तेज धूप और पसीने से आपकी स्किन बेजान और रूखी हो गई है? मार्केट में मिलने वाले गुलाब जल में अकसर केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं. अब आप घर पर ही बिल्कुल शुद्ध और केमिकल-फ्री गुलाब जल बना सकती हैं.

Rose Water
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

how to make pure rose water with rose petals गर्मी के मौसम में हम शरीर को ठंडा रखने के लिए फल, जूस और हल्की चीजें तो खूब लेते हैं, लेकिन चेहरे की देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है. तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं चेहरे की नमी छीन लेती हैं, जिससे स्किन रूखी और बेजान लगने लगती है. ऐसे में गुलाब जल एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपाय है.

मार्केट में मिलने वाले कई रोज वॉटर में केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाती हैं, तो यह ज्यादा शुद्ध और स्किन के लिए सुरक्षित रहता है. आज हम आपको आसान तरीके से बिना केमिकल वाला गुलाब जल बनाना, उसे स्टोर करना और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं. घर पर गुलाब जल बनाने के लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत होगी.

बनाने का सामान
गुलाब की ताजी पंखुड़ियां - आधा किलो
साफ पानी - जरूरत अनुसार
एक गहरा बर्तन ढक्कन सहित
एक छोटी कटोरी या स्टील का बाउल
छानने के लिए साफ कपड़ा या छलनी
स्टोर करने के लिए कांच की बोतल या स्प्रे बोतल
ध्यान रखें कि गुलाब की पंखुड़ियां ताजी और बिना केमिकल वाली हों. अगर घर के बगीचे का गुलाब हो तो इससे अच्छा कुछ नहीं होगा. 

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से हाथों की मदद से धो लें, ताकि उन पर लगी धूल या मिट्टी निकल जाए.
  • अब एक गहरे बर्तन में पंखुड़ियां डालें और इतना पानी डालें कि वह बस डूब जाएं. ज्यादा पानी न डालें, वरना गुलाब जल का असर हल्का हो जाएगा.
  • बर्तन के बीच में एक छोटी स्टील की कटोरी रख दें. 
  • धीमी आंच पर इसे 15 से 20 मिनट तक पकने दें. जब पानी आधा से भी कम बचे तो, ठंडा होने के बाद इसे छान लें और साफ बोतल में भर लें.

कैसे करें इस्तेमाल
गुलाब जल को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं.
चेहरे को धोने के बाद कॉटन से लगाएं
स्प्रे बोतल में भरकर फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल करें
फेस पैक में मिलाकर लगाएं
धूप से आने के बाद चेहरे पर स्प्रे करें
यह स्किन को तुरंत ठंडक और ताजगी देता है. मेकअप से पहले भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. 

स्टोर करने का तरीका
घर का बना गुलाब जल बिना केमिकल का होता है, इसलिए इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.
इसे हमेशा कांच या साफ स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें.
फ्रिज में रखने पर यह 7 से 10 दिन तक आसानी ताजा रहता है.

गुलाब जल के फायदे
गुलाब जल चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यह स्किन को ठंडक देता है और पसीने की वजह से होने वाली चिपचिपाहट कम करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश, मुलायम और ग्लोइंग दिखता है.
साथ ही यह जलन, लालपन और चेहरे की थकान को भी कम करने में मदद करता है. गर्मी के दिनों में यह एक नेचुरल स्किन केयर उपाय है, जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है.

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED