Advertisement

Rosemary Oil For Hair Growth: थोड़ी देर के अंदर घर में तैयार हो जाएगा रोजमेरी ऑयल, बालों को झड़ने से रोकने में करेगा मदद, जानें इस्तेमाल का तरीका

बालों के झड़ने से राहत पाने के लिए घर पर ही आसानी से रोजमेरी ऑयल तैयार कर सकते हैं। जानें पूरा प्रोसेस, ऑयल के फ्रायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

बालों का झड़ना आजकल बहुत से लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया है. बाल धोते समय या कंघी करते वक्त बाल ऐसे ही झड़ जाते हैं. जब जरूरत से ज्यादा बाल टूटते हैं, तो चिंता होना स्वाभाविक है. ऐसे में लोग मार्केट से खरीद कर अलग-अलग तरह के हेयर ऑयल आजमाते हैं, लेकिन कई बार फायदा देखने को नहीं मिलता. ऐसे में अगर आप भी अगर घरेलू उपाय देख रहे हैं तो रोजमेरी ऑयल भी बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान चीजों की मदद से तैयार कर सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं रोजमेरी ऑयल
इसके लिए आपको सूखी रोजमेरी की पत्तियां और नारियल तेल या ऑलिव ऑयल चाहिए. सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर उसे थेड़ी देर के लिए गर्म करें. अब इसमें रोजमेरी की पत्तियां डाल दें और धीमी आंच पर कुछ मिनट गर्म होने दें.

तेल को तेज आंच पर न पकाएं. थोड़ी देर तलकर कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे छानकर साफ कांच की बोतल में भर लें. इस तरह घर पर रोजमेरी वाला हेयर ऑयल तैयार हो जाएगा.

इस्तेमाल करने का तरीका
रोजमेरी ऑयल को सीधे सिर की त्वचा पर लगाने से पहले थोड़े कैरियर ऑयल के साथ उसे मिलाना बेहतर होता है, खासकर अगर आप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल कर रहे हैं. तैयार तेल की थोड़ी मात्रा लेकर उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर अंगुलियों से मसाज करें.

तेल को बालों की जड़ों तक लगाने के बाद करीब 30 मिनट से एक घंटे तक छोड़ सकते हैं और फिर शैंपू से बाल धो लें. इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी या जलन से बचा जा सके.

रोजमेरी ऑयल के फायदे
रोजमेरी का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता है. इसकी मसाज स्कैल्प को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है.

कुछ शोधों में रोजमेरी ऑयल को बालों की ग्रोथ से भी जोड़ा गया है, लेकिन इसे बाल झड़ने का पक्का इलाज नहीं माना जाता. अगर लगातार बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, बालों में पैच बनने लगे हैं या स्कैल्प में खुजली और जलन रहती है, तो घरेलू उपायों के बजाय डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से तुरंत सलाह लें.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement