Chaitra Navratri 2026 Vrat Recipe: व्रत में चाहिए स्वाद और ताकत? मिनटों में बनाएं समक की खीर, दिनभर मिलेगी जबरदस्त एनर्जी

व्रत के दौरान लोग सात्विक और फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं, जिससे शरीर हल्का और ऊर्जावान बना रहे. ऐसे में समक की खीर एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है.

समक की खीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

Chaitra Navratri के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है. इस साल नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हुई है, जबकि दुर्गा अष्टमी 26 मार्च और नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी. नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और कई लोग व्रत रखकर साधना करते हैं. व्रत के दौरान लोग सात्विक और फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं, जिससे शरीर हल्का और ऊर्जावान बना रहे. ऐसे में समक की खीर एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है.

समक की खीर के लिए जरूरी सामग्री
1 लीटर दूध
1/4 कप समक चावल
1/2 कप गुड़ या चीनी
बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता (कटे हुए)
1/4 कप पानी
1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

बनाने की आसान विधि
सबसे पहले सभी सूखे मेवों को बारीक काट लें. इसके बाद एक बर्तन में दूध डालकर उबालें और उसे लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे न लगे.

अब समक चावल को दो बार पानी से धोकर उबलते दूध में डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें. दूसरी ओर एक छोटे पैन में पानी डालकर उसमें गुड़ या चीनी पूरी तरह घोल लें.

जब चावल अच्छे से पक जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ गुड़ या चीनी का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें. इसके बाद कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

खीर को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ी न हो जाए. तैयार होने पर गैस बंद कर दें और इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें. ऊपर से थोड़ा और ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED