scorecardresearch

5 Refreshing Chutney: इस गर्मी ट्राई करें ये रिफ्रेशिंग टेस्ट वाली 5 चटनियां, खाने में लगेगा स्वाद का एक्स्ट्रा तड़का

गर्मियों में खट्टे, हल्के और रिफ्रेशिंग फ्लेवर वाली चटनियां ज्यादा पसंद की जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच स्वादिष्ट और आसान चटनियों के बारे में, जो आपके खाने को और भी लाजवाब बना देंगी. साथ ही गर्मियों में शरीर को रिफ्रेश रखेंगी.

Five Refreshing Chutney Recipes Five Refreshing Chutney Recipes

5 Refreshing Chutney Recipes: भारतीय खाने की थाली में चटनी का अपना खास महत्व होता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी भी देती है. गर्मियों में खट्टे, हल्के और रिफ्रेशिंग फ्लेवर वाली चटनियां ज्यादा पसंद की जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही पांच स्वादिष्ट और आसान चटनियों के बारे में, जो आपके खाने को और भी लाजवाब बना देंगी. साथ ही गर्मियों में शरीर को रिफ्रेश रखेंगी.

पुदीना-इमली की चटनी
यह चटनी गर्मी में ताजगी का अहसास कराती है. पुदीने की पत्तियां, इमली, जीरा, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर तैयार की जाती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने को और मजेदार बना देता है.

कच्चे आम की चटनी
गर्मियों में कच्चे आम की चटनी बेहद पसंद की जाती है. इसका खट्टा और तीखा स्वाद खाने में अलग ही मजा देता है. इसे बनाने के लिए कच्चे आम के टुकड़े, मिर्च, जीरा, लहसुन, टमाटर और नमक डालकर पीस लें. यह चटनी मुंह में पानी ला देने वाली होती है.

धनिया-दही की चटनी
धनिया की चटनी हर मौसम में पसंद की जाती है, लेकिन गर्मियों में इसमें दही मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. धनिया, दही, लहसुन, हरी मिर्च और नमक मिलाकर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

टमाटर की चटनी
टमाटर की चटनी बनाना बेहद आसान है. टमाटर, सूखी मिर्च, लहसुन और नमक को पीसकर झटपट चटनी तैयार की जा सकती है. चाहें तो इसे तड़का लगाकर पकाकर भी बनाया जा सकता है.

नारियल की चटनी
दक्षिण भारतीय खाने के साथ परोसी जाने वाली नारियल की चटनी गर्मियों के लिए बेहतरीन विकल्प है. ताजा नारियल, इमली, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और मूंगफली को पीसकर तैयार करें और ऊपर से राई, उड़द दाल और करी पत्ते का तड़का लगाएं.

ये भी पढ़ें: