मखाना कुल्फी
मखाना कुल्फी
How to make makhana yani foxnut kulfi easily at home अगर आप रोज-रोज वही आइसक्रीम खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर में बना कर कुछ नया और टेस्टी ट्राय करें. मखाने की कुल्फी एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद में नॉर्मल आइसक्रीम से तो अलग होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी केमिकल फ्री और फायदेमंद मानी जाती है. ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर इसे और भी शाही लुक दिया जा सकता है. यह कुल्फी अपने स्वाद के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है.
क्या है मखाना कुल्फी की खासियत
मखाना (Fox Nut) पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह कुल्फी सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिहाज से भी हेल्दी मानी जाती है.
मखाना कुल्फी बनाने के लिए आपको चहिए-
कुल्फी के लिए ऐसे तैयार तरें मखाना
सबसे पहले एक पैन में मखाने को मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक सूखा भून लें. इससे मखाने का क्रंच और टेस्ट थोड़ा बढ़ जाता है. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि मखाना एकदम पाउडर न बन जाए, थोड़े दरदरे मखाने कुल्फी को अच्छा टेक्सचर देते हैं.
इस तरह होता है कुल्फी का बेस तैयार
अब एक पतीले में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक अच्छे से उबालें. दूध को धीरे-धीरे पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह पतीले में चिपके और जले न. जब दूध गाढ़ा होते-होते लगभग 75 से 80 हो जाए, तब इसमें चीनी और केसर डाल दें.
इसके बाद पिसा हुआ मखाना डालकर अच्छे से मिलाएं. 5 से 7 मिनट तक पकने दें ताकि मखाना दूध में अच्छी तरह घुल जाए. फिर इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और कंडेंस्ड मिल्क डालकर सभी को मिक्स करते चलाएं और थोड़ा और पकने दें.
कुल्फी बनाने का तरीका
तैयार बैटर को पूरी तरह ठंडा होने दें. जब ठंडा हो जाए, तब इसे कुल्फी मोल्ड या छोटे गिलास में भर लें. ऊपर से थोड़ी-सी गुलाब की पंखुड़ियां डाल कर मिला दें, जिससे स्वाद के साथ-साथ कुल्फी में खुशबू भी आए. इसके बाद मोल्ड को फ्रीजर में 6 से 8 घंटे के लिए रख कर छोड़ दें. जब कुल्फी पूरी तरह जम जाए, तो उसे फ्रीजर से निकाल लें.
इस तरह सर्व करें कुल्फी
कुल्फी को प्लेट में निकाने के लिए, मोल्ड को नॉर्मल पानी में डाल कर तुरंत निकाल लें. इसके बाद दोनों हाथों के बीच मोल्ड को रख कर रब करें. इससे कुल्फी मोल्ड में से आसानी से निकल जाती है. जब कुल्फी निकल जाए, तो ऊपर से थोड़े गुलाब की पंखुड़ियां और थोड़े कटे हुए पिस्ता डालें. ठंडी-ठंडी आइसक्रीम बच्चों को सर्व करें और खुद भी खाएं.
ये भी पढ़ें