बिहार का मशहूर सत्तू आज पूरे देश में पसंद किया जा रहा है. यह भुने हुए काले चने से बनाया जाता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में लोग सत्तू का शरबत पीते हैं, वहीं कई लोग सत्तू का भरवां पराठा खाना भी पसंद करते हैं. हालांकि, सत्तू पराठा बनाते समय कई लोगों की शिकायत होती है कि पराठा बेलते वक्त फट जाता है. ऐसे में पराठा बनाना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप नरम और परफेक्ट सत्तू पराठा बना सकते हैं.
पराठा फटने की सबसे बड़ी वजह
अक्सर पराठा इसलिए फट जाता है क्योंकि आटा सख्त गूंथा होता है. सत्तू पराठा बनाने के लिए आटे को हमेशा हल्के गर्म पानी से गूंथें. इसके बाद आटे को 15 से 20 मिनट तक ढककर रख दें. इससे आटा नरम हो जाता है और बेलते समय नहीं फटता.
ऐसे तैयार करें सत्तू की स्टफिंग
सत्तू की स्टफिंग बनाने के लिए उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक और थोड़ा अजवाइन डालें. अगर हल्का खट्टा स्वाद पसंद है तो थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
यह ट्रिक नहीं फटने देगी पराठा
सत्तू की स्टफिंग में सरसों का तेल मिलाना बहुत जरूरी माना जाता है. सरसों का तेल डालने से सत्तू आपस में बंध जाता है और भरते समय बाहर नहीं निकलता. आप चाहें तो आधा तेल और आधा पानी मिलाकर भी स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
मुलायम और स्वादिष्ट बनेगा पराठा
जब आटा नरम हो और स्टफिंग सही तरीके से तैयार की गई हो, तो सत्तू पराठा आसानी से बेल जाता है. इससे पराठा फटता नहीं है और तवे पर अच्छी तरह सिकता है. इस आसान तरीके को अपनाकर आप घर पर ही स्वादिष्ट और मुलायम सत्तू पराठा बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: