ईद का त्योहार हो और शीर खुरमा न बने, ऐसा शायद ही कहीं होता हो. मुसलमान घरों में ईद में बनने वाली यह एक पारंपरिक मीठी डिश है, जो दूध, सेवइयों, सूखे मेवों और खजूर को मिलकर बनाई जाती है. यह देखने में जितना अच्छा होता है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट और खुशबू दिल को खुश कर देने वाली होती है. शीर खुरमा बनाने में मेहनत ज्यादा तो नहीं लगती लेकिन इसे बनाना पूरा धैर्य का काम है. यहीं वह समय है, जो आप खीर को देंगे तो वह बहुत टेस्टी बनेगी. आज जो हम आपको रेसिपी दे रहे हैं उससे कोई भी आसानी से शीर खुरमा बना सकता है.
शीर खुरमा बनाने के लिए आपको चाहिए-
बनाने की तैयारी
शीर खुरमा बनाने से पहले सारे मेवों को काटकर तैयार कर लें. खजूर को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि वह दूध में अच्छे से घुल जाए. अगर केसर डालना है, तो उसे थोड़ा गर्म दूध में भिगोकर रख दें. इससे उसका रंग और खुशबू दोनों अच्छे से डिश में आएगी.
बनाने का प्रोसेस
सबसे पहले एक कढ़ाई या पतीला लें और उसमें दूध डालकर उबालने के लिए रख दें. दूध को धीमी आंच पर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध बरतन में पकड़े नहीं.
दूसरी तरफ एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सेवई को ब्राउन होने तक भून लें. ध्यान रखें कि सेवई ज्यादा ब्राउन भी न हो. अगर ज्यादा ब्राउन होगी तो टेस्ट जला हुआ आएगा.
अब उबलते हुए दूध में भुनी हुई सेवई डाल दें और इसे धीमी आंच पर पकने दें. कुछ मिनट बाद इसमें कटे हुए खजूर डालें. खजूर डालने से शीर खुरमा में एक नैचुरल मिठास आती है, जो इसका स्वाद और बढ़ाती है.
इसके बाद इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डाल दें. साथ ही इलायची पाउडर भी डालें, जिससे खुशबू और बढ़ जाती है.
अगर आपने केसर भिगो कर रखा है, तो उसे भी इलायची पाउडर के साथ ही डालें. अब इसे 5 से 7 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.
कैसे पहचानें कि शीर खुरमा तैयार है?
जब दूध गाढ़ा हो जाए और सेवई अच्छे से पक जाए, तब समझिए आपका शीर खुरमा तैयार है. ध्यान रखें कि यह ठंडा होने पर और गाढ़ा हो जाता है, इसलिए बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें.
परोसने का तरीका
शीर खुरमा को आप गर्म या ठंडा, दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं. ऊपर से थोड़ा सा ड्राई फ्रूट डालकर सजाएं, इससे इसका लुक और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.
ये भी पढ़ें