How to get glowing skin: हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा निखरी और दमकती रहे, लेकिन असली ‘ग्लो’ का मतलब चेहरे पर ऑयली चमक या मेकअप से आई चमक नहीं होती, बल्कि त्वचा के अंदर से आने वाली नेचुरल चमक होती है. ये ग्लो अच्छी नींद, अच्छी लाइफस्टाइल और सही देखभाल से मिलती है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिससे आपका चेहरा एकदम शीशे की तरह चमकेगा, और लोग भी आकर आपसे इस ग्लो का राज पूछेंगे.
ग्लोइंग स्किन की विशेषताएं
त्वचा का स्मूद यानी मुलायम होना
रंगत का एक समान होना
रोशनी का संतुलित रिफ्लेक्शन
जब त्वचा अच्छी तरह हाइड्रेट होती है और उसमें सूजन नहीं होती, तो वह खुद-ब-खुद दमकने लगती है.
लाइफस्टाइल का बड़ा असर
आजकल खराब खानपान और तनाव के कारण ‘इंफ्लेमेजिंग’ यानी सूजन से जुड़ी उम्र बढ़ने की समस्या बढ़ रही है. ज्यादा चीनी, डेयरी और प्रोसेस्ड फूड्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि, कुछ आसान बदलाव मददगार हो सकते हैं, जैसे-
चीनी का सेवन कम करें
प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं
बादाम या ओट मिल्क अपनाएं
ये छोटे कदम त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं.
सिर्फ पानी नहीं, सही हाइड्रेशन जरूरी
पानी पीना जरूरी है, लेकिन इसके साथ कुछ खास ड्रिंक्स भी फायदेमंद हो सकते हैं.
मेथी वाला पानी ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है
केसर वाला पानी त्वचा की रंगत सुधार सकता है
नारियल पानी स्किन को पोषण देता है
साथ ही, बाहरी मॉइश्चराइजेशन भी उतना ही जरूरी है. ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिसमें सेरामाइड्स, पेप्टाइड्स और ह्यलुरोनिक एसिड हों. ये त्वचा की नमी बनाए रखते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं. हफ्ते में एक बार शीट मास्क या चावल से बना फेस पैक लगाने से त्वचा में नमी और निखार आता है. वहीं अगर आप ज्यादा असरदार रिजल्ट चाहते हैं, तो हाइड्रेशन आधारित ट्रीटमेंट्स जैसे स्किन बूस्टर या अन्य थेरेपी त्वचा की गहराई तक काम करते हैं. ये त्वचा की गुणवत्ता सुधारते हैं, जिससे ग्लो अपने आप बढ़ता है.
ये भी पढ़ें: