scorecardresearch

सरसों के दाने से बनाएं गुलाब के लिए ये संजीवनी खाद, पौधे पर फूलों की बारिश हो जाएगी

गुलाब के पौधे के लिए महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर की किचन में मौजूद सरसों और चूने की मदद से एक असरदार नेचुरल खाद तैयार कर सकते हैं.

rose plant Growth rose plant Growth
हाइलाइट्स
  • गुलाब पर फूलों की बारिश हो जाएगी

  • ये खाद पौधे में जरूर डालें

गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसे लगाना जितना आसान लगता है, उतनी ही मुश्किल इसकी देखभाल होती है. कई लोग बड़े शौक से गुलाब का पौधा लगाते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में पौधा सूखने लगता है या उसमें फूल ही नहीं आते. सही पोषण और देखभाल की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह होती है. अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक आसान घरेलू तरीका अपनाकर आप अपने गुलाब के पौधे में सैकड़ों फूल खिला सकते हैं.

किचन में मौजूद चीजों से बनाएं फर्टिलाइजर
गुलाब के पौधे के लिए महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर की किचन में मौजूद सरसों और चूने की मदद से एक असरदार नेचुरल खाद तैयार कर सकते हैं.

कैसे बनाएं फर्टिलाइजर

  • सबसे पहले एक चम्मच सरसों लें और उसे अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर एक घोल तैयार करें.

  • इसके बाद एक अलग बर्तन में एक चम्मच चूना लें और उसे पानी में घोल दें. फिर इस घोल को सरसों वाले मिश्रण में मिला दें.

  • इस तरह आपका नेचुरल फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा. इस घरेलू खाद में मौजूद पोषक तत्व गुलाब के पौधे के लिए बेहद जरूरी होते हैं.

  • सरसों में नाइट्रोजन होता है, जो पौधे की ग्रोथ को बढ़ाता है. चूना में कैल्शियम होता है, जो जड़ों को मजबूत करता है

  • यह मिश्रण मिट्टी की गुणवत्ता सुधारता है. यही कारण है कि यह फर्टिलाइजर पौधे में ज्यादा और बड़े फूल लाने में मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • फर्टिलाइजर डालने से पहले पौधे की मिट्टी की हल्की गुड़ाई (खुदाई) जरूर करें. इससे मिट्टी नरम हो जाती है और पोषक तत्व जड़ों तक आसानी से पहुंचते हैं.

  • अब तैयार घोल को धीरे-धीरे पौधे की जड़ों के पास डालें. ध्यान रखें कि इसे सीधे तने पर न डालें, बल्कि जड़ों के आसपास फैलाएं.

  • इस फर्टिलाइजर का नियमित इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा. पौधे में नए और बड़े फूल आने लगेंगे. फूलों की संख्या बढ़ेगी. पौधा ज्यादा हरा-भरा और मजबूत बनेगा. फंगस और बीमारियों का खतरा भी कम होगा.

  • इस घरेलू फर्टिलाइजर की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको अलग से महंगे केमिकल फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह पूरी तरह नेचुरल है और पौधे को लंबे समय तक पोषण देता है.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें.

  • ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें.

  • पौधे को रोजाना सही मात्रा में पानी दें.

  • धूप वाली जगह पर ही गुलाब का पौधा रखें.

ये भी पढ़ें: