MP Police recruitment 2026
MP Police recruitment 2026
मध्यप्रदेश में पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Madhya Pradesh Police ने बैंड आरक्षक (Band Constable) के 679 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे.
कब से शुरू होंगे आवेदन?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को तय समय के अंदर ही आवेदन करना होगा, क्योंकि इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इच्छुक अभ्यर्थियों को MP Online Portal पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और वहीं से आवेदन फॉर्म भरना होगा. ऑफलाइन आवेदन की सुविधा नहीं दी गई है.
क्या है बैंड आरक्षक की जिम्मेदारी?
बैंड आरक्षक पुलिस बैंड का अहम हिस्सा होता है. यह पद परेड, राष्ट्रीय पर्व, सरकारी कार्यक्रम और खास आयोजनों में बैंड बजाने का काम करता है. यानी इस नौकरी में सिर्फ पुलिस ड्यूटी ही नहीं, बल्कि संगीत से जुड़ा हुनर भी जरूरी है.
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. इसमें शारीरिक मापदंड (Physical Test) के साथ-साथ संगीत से जुड़ी योग्यता का भी परीक्षण होगा. यानी जिन युवाओं को संगीत वाद्य यंत्र बजाने का अनुभव है, उनके लिए यह अच्छा मौका है.
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
विभाग ने साफ कहा है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, आयु सीमा, योग्यता और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ लें. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.
क्यों खास है यह मौका?
जो युवा पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं और साथ ही संगीत में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर है.
-रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट