Smoky Baingan Bharta: बिना गैस पर रोस्ट किए ऐसे बनाएं स्मोकी बैंगन भर्ता, हलवाई भी नहीं बताएगा ये सीक्रेट

ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. बैंगन को बेकिंग ट्रे पर रखकर 20-30 मिनट तक रोस्ट करें. बीच में एक-दो बार पलट दें. जब बैंगन की त्वचा सिकुड़ जाए और अंदर से मुलायम हो जाए, तो समझिए बैगन पक चुका है.

Smoky Baingan Bharta
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST
  • बिना गैस फ्लेम के बैंगन कैसे रोस्ट करें?
  • ऐसे बनाएं परफेक्ट बैंगन का भर्ता

अक्सर लोग भर्ता बनाने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि बैंगन को सीधे गैस पर भूनना पड़ता है. कई घरों में इंडक्शन कुकटॉप है, कुछ लोग धुएं से बचना चाहते हैं, तो कुछ गैस फ्लेम पर भूनने से बचते हैं. अगर आप बैंगन का भर्ता बनाना चाहते हैं और बैंगन को उबालने की जगह रोस्ट करना चाहते हैं लेकिन गैस का इस्तेमाल नहीं करना है, तो यह तरीका आपके लिए है.

बिना गैस फ्लेम के बैंगन कैसे रोस्ट करें?

  • सबसे पहले बड़ा और ताजा बैंगन चुनें. उसकी त्वचा चिकनी और कसी हुई होनी चाहिए. बैंगन को धोकर कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.

  • अब चाकू से उसमें 4-5 जगह छोटे छेद कर दें, ताकि रोस्ट करते समय वह फटे नहीं.

  • इसके बाद बैंगन पर हल्का सा तेल लगा दें. इससे उसकी त्वचा अच्छी तरह सिकेगी और अंदर का गूदा नरम होगा.

ओवन में रोस्ट करें
ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. बैंगन को बेकिंग ट्रे पर रखकर 20-30 मिनट तक रोस्ट करें. बीच में एक-दो बार पलट दें. जब बैंगन की त्वचा सिकुड़ जाए और अंदर से मुलायम हो जाए, तो समझिए बैगन पक चुका है.

तवे या पैन पर ढककर

  • अगर ओवन नहीं है, तो मोटे तवे पर बैंगन रखें. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकाएं.

  • हर 5-7 मिनट में पलटते रहें ताकि चारों तरफ से समान रूप से सिके. इसमें थोड़ा समय ज्यादा लगेगा, लेकिन स्वाद अच्छा आएगा.

  • रोस्ट होने के बाद बैंगन को ठंडा करें और उसकी जली हुई त्वचा उतार लें. अंदर का गूदा निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें.

ऐसे बनाएं परफेक्ट बैंगन का भर्ता

  • एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें. उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें.

  • अब बारीक कटे टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.

  • इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. मसाले अच्छे से भुन जाने पर मैश किया हुआ बैंगन डाल दें.

  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मसाले बैंगन में अच्छी तरह मिल जाएं.

  • आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें. चाहें तो हल्का सा घी डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

स्मोकी फ्लेवर बढ़ाने के लिए खास टिप
अगर आपको गैस फ्लेम का स्वाद मिस हो रहा है, तो एक छोटा सा कोयले का टुकड़ा जलाकर उसे एक कटोरी में रख दें और भर्ते के बीच में रखकर ऊपर से थोड़ा घी डालें. तुरंत ढक्कन बंद कर दें और 2-3 मिनट बाद कोयला निकाल दें. इससे भर्ता और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED