scorecardresearch

How To Make Crispy Pakoras: बस बेसन के घोल में डाल दें ये सफेद पाउडर, पकौड़े रहेंगे घंटों तक करारे

पकौड़ों का घोल सिर्फ बेसन और पानी से बनाया जाए तो तलने के कुछ देर बाद वे नमी खींच लेते हैं. खासकर हवा में मौजूद नमी पकौड़ों की कुरकुराहट कम कर देती है. बेसन में प्रोटीन और नमी ज्यादा होती है, जो ठंडा होने के बाद सॉफ्ट टेक्सचर दे देता है.

Advertisement
Pakoras Pakoras
हाइलाइट्स
  • पकौड़ों को घंटों तक कुरकुरे कैसे रख सकते हैं

  • बेसन में क्या मिलाएं कि पकौड़े बनें एक्स्ट्रा करारे?

बारिश हो, सर्दी की शाम हो या फिर घर में अचानक मेहमान आ जाएं पकौड़े हर मौके के फेवरेट स्नैक हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि पकौड़े तलते ही नरम पड़ जाते हैं. कई लोगों से तो करारे पकौड़े बनते ही नहीं है. चलिए जानते हैं परफेक्ट पकौड़े बनाने का सीक्रेट.

क्यों नरम पड़ जाते हैं पकौड़े?
पकौड़ों का घोल सिर्फ बेसन और पानी से बनाया जाए तो तलने के कुछ देर बाद वे नमी खींच लेते हैं. खासकर हवा में मौजूद नमी पकौड़ों की कुरकुराहट कम कर देती है. बेसन में प्रोटीन और नमी ज्यादा होती है, जो ठंडा होने के बाद सॉफ्ट टेक्सचर दे देता है. अगर आप बेसन के घोल में 1-2 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिला देंगे तो पकौड़े करारे बनेंगे. कॉर्नफ्लोर में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जो तलते समय बाहरी परत को ज्यादा क्रिस्प बना देता है.

स्टार्च हाई टेम्परेचर पर जल्दी सूखता है और सख्त लेयर तैयार करता है, जिससे पकौड़े लंबे समय तक करारे रहते हैं.

ऐसे बनाएं परफेक्ट क्रिस्पी पकौड़े

  • एक बाउल में बेसन और कॉर्नफ्लोर मिलाएं.

  • मसाले डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें.

  • ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो, न बहुत गाढ़ा.

  • कढ़ाही में तेल अच्छी तरह गरम करें.

  • मध्यम आंच पर पकौड़े डालकर सुनहरा होने तक तलें.

  • पकौड़ों को हमेशा मीडियम फ्लेम पर तलें. बहुत तेज आंच पर बाहर से तो वे जल्दी ब्राउन हो जाएंगे, लेकिन अंदर कच्चे रह सकते हैं.

1. गरम तेल में ही डालें बैटर: तेल सही से गरम न हो तो पकौड़े तेल सोख लेंगे और नरम हो जाएंगे.

2. एक चुटकी बेकिंग सोडा: इससे पकौड़े हल्के और फूले बनते हैं, लेकिन ज्यादा डालने से स्वाद बिगड़ सकता है.

3. डबल फ्राई ट्रिक: पहले हल्का तल लें, फिर सर्व करने से पहले दोबारा 1-2 मिनट तलें. इससे एक्स्ट्रा क्रंच मिलेगा.

ऐसे बनाएं रोस्टेड टमाटर की चटनी

रोस्ट करें: टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को सीधे गैस की आंच पर या तवे पर भून लें. जब छिलका काला पड़ने लगे और अंदर से नरम हो जाएं, तब उतार लें.

छिलका हटाएं: हल्का ठंडा होने पर टमाटर का जला हुआ छिलका निकाल दें.

पीस लें: सभी सामग्री को मिक्सर में दरदरा पीस लें. चाहें तो सिलबट्टे पर पीसें, स्वाद और बढ़िया आएगा.

तड़का: ऊपर से 1 चम्मच कच्चा सरसों का तेल डालें और हरा धनिया मिलाएं.