Sattu ka paratha Recipe: ऐसे बनाएंगे तो कभी नहीं फटेगा सत्तू का पराठा, एकदम फूले-फूले बनेंगे

Sattu ka paratha Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में सत्तू का पराठा बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए आसान रेसिपी है, इस रेसिपी को फॉलो कर आप मुलायम और एकदम स्वादिष्ट सतूता का पराठा बना पाएंगे.

sattu ka paratha
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट सत्तू का पराठा
  • पराठा फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों के मौसम में अगर कुछ आसान और झटपट बनाना चाहते हैं तो सत्तू का पराठा बेस्ट रेसिपी है. प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर यह पराठा स्वाद में जितना शानदार होता है, बनाने में उतना ही आसान भी है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि सत्तू का पराठा बेलते या सेकते समय फट जाता है. अगर आपके साथ भी यही होता है कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर आप इसे क्रिस्पी और यमी बना सकते हैं.

सत्तू के पराठे में क्या-क्या पड़ता है?

  • सत्तू-1 कप

  • बारीक कटी प्याज - 1

  • हरी मिर्च-1-2 (बारीक कटी)

  • हरा धनिया-2 चम्मच

  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस)

  • नींबू का रस-स्वादानुसार

  • नमक- स्वादानुसार

  • सरसों का तेल-1 चम्मच

  • अजवाइन-आधा चम्मच

  • मिर्च का अचार- आधा चम्मच

सत्तू का पराठा कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नमक और मसाले मिलाएं.

  • अब इसमें सरसों का तेल और नीबू का रस डालकर मिश्रण को मिला लें. ध्यान रखें कि स्टफिंग सूखी नहीं होनी चाहिए.

  • गेहूं के आटे से मुलायम लोई तैयार करें.

  • लोई में स्टफिंग भरकर धीरे-धीरे पराठा बेलें.

  • गर्म तवे पर पराठा डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेकें.

  • ऊपर से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें.

पराठा फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

स्टफिंग सूखी न रखें: सत्तू सूखा होता है, इसलिए उसमें थोड़ा पानी या तेल जरूर डालें.

सरसों का तेल जरूरी: इससे स्टफिंग बाइंड होती है और स्वाद भी बढ़ता है. इसलिए मिश्रण में सरसों का तेल जरूर मिलाएं.

आटा ज्यादा सख्त न हो: मुलायम आटा पराठे को फटने से बचाता है. लेकिन आटा बहुत गीला भी न हो.

बेलते समय ज्यादा दबाव न डालें: पराठा बनाने के लिए लोई को हल्के हाथ से बेलें.

आंच मध्यम रखें: तेज आंच पर पराठा जल्दी फट सकता है.

सत्तू के पराठे में कितनी कैलोरी होती हैं?
एक मीडियम सत्तू के पराठे में लगभग 180 से 220 कैलोरी होती हैं. अगर आप घी कम इस्तेमाल करते हैं, तो कैलोरी और भी कम हो सकती है.

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट क्यों है सत्तू का पराठा?
सत्तू भुने चने से बनता है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम होता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. डायबिटीज में शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मददगार होता है. सर्दियों के लिए सत्तू का पराठा बेहद फायदेमंद होता है. यह पाचन में भी मदद करता है.

किन चीजों के साथ खाएं?
सत्तू का पराठा हरी चटनी, दही, टमाटर की चटनी या आम के अचार के साथ सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

Read more!

RECOMMENDED