सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्ट्रॉबेरी स्मूदी....नहीं पड़ेगी हैवी ब्रेकफास्ट की जरूरत, पूरे दिन पेट रहेगा भरा

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास हैवी ब्रेकफास्ट बनाने का समय नहीं होता. ऐसे में एक ग्लास स्ट्रॉबेरी स्मूदी आपको जरूरी एनर्जी देने के साथ-साथ हेल्दी भी रखती है.

strawberry smoothie
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST
  • झटपट बनाएं स्ट्रॉबेरी की स्मूदी.
  • शरीर के लिए पोषण से भरपूर ड्रिंक

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो स्ट्रॉबेरी स्मूदी आपके लिए परफेक्ट है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पोषण से भरपूर भी है. खास बात यह है कि इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास हैवी ब्रेकफास्ट बनाने का समय नहीं होता. ऐसे में एक ग्लास स्ट्रॉबेरी स्मूदी आपको जरूरी एनर्जी देने के साथ-साथ हेल्दी भी रखती है.

शरीर के लिए फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी स्मूदी
स्ट्रॉबेरी में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है और दूध कैल्शियम की जरूरत पूरी करता है. बादाम और ड्राई फ्रूट्स इसमें हेल्दी फैट और प्रोटीन जोड़ते हैं जिससे यह स्मूदी एक कम्प्लीट मील बन जाती है. अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या जिम जाते हैं, तो भी यह स्मूदी अच्छा ऑप्शन है.

स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

1 कप ताजी स्ट्रॉबेरी

1 केला

1 कप दूध

4-5 भीगे हुए बादाम

1 चम्मच शहद

1 चम्मच क्रीम

1 चम्मच रुहअफजा

सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स

स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक पका हुआ केला लें और उसे भी स्लाइस में काट लें.

  • अब एक मिक्सर जार लें. इसमें भीगे हुए बादाम, शहद, क्रीम और दूध डालें. इन सभी को हल्का सा ब्लेंड कर लें ताकि बादाम अच्छी तरह पिस जाएं.

  • इसके बाद कटे हुए स्ट्रॉबेरी और केले को जार में डालें और सभी सामग्री को अच्छे से ग्राइंड कर लें. ध्यान रखें कि स्मूदी की टेक्सचर स्मूद और क्रीमी होनी चाहिए.

  • आखिर में इसमें 1 चम्मच रुहअफजा मिलाएं और एक बार फिर हल्का सा मिक्स कर लें. इससे स्मूदी में हल्की मिठास और खूबसूरत गुलाबी रंग आ जाएगा.

  • अब तैयार स्मूदी को गिलास में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. चाहें तो कुछ स्ट्रॉबेरी स्लाइस से गार्निश भी कर सकते हैं.

  • अगर आप कैलोरी कम रखना चाहते हैं तो क्रीम की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • शुगर अवॉइड कर रहे हैं तो शहद की मात्रा कम रखें या बिल्कुल न डालें.

  • ठंडी स्मूदी के लिए कुछ आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं.

इस स्मूदी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का अच्छा संतुलन है. यही वजह है कि इसे पीने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती. ऑफिस जाने वालों, स्टूडेंट्स और बच्चों के लिए यह एक बढ़िया ब्रेकफास्ट ऑप्शन है.

 

Read more!

RECOMMENDED