Street Style Samosa Chaat: हेल्दी और आसान तरीके से घर पर बनाएं ठेले वाला समोसा चाट, खा कर सब को आएगा मजा

चटपटा खाना खाने के शौकीन लोगों के लिए आज हम ले कर आए हैं समोसा चाट की रेसिपी. इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट डिश.

इस तरह घर पर बनाएं समोसा चाट
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

समोसा चाट शायद ही कोई हो जिसे पसंद न हो. जिन्हें भी चटपटा खाना अच्छा लगता है, उनके लिए ये डिश खास होने वाली है. खास बात ये है कि इसको आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. घर पर बना होने के कारण ये खाने में भी उतनी ही हेल्दी होती है और चटपटी भी.

इस रेसिपी में तेल और मसाले कम लगते हैं, साथ ही ये मार्केट से ज्यादा टेस्टी होती है. आप भी इसे इस तरह से बना लें और शाम के नाश्ते में इसको फैमली के साथ इंजॉय करें. 


चाट बनाने का सामान
गरम-गरम समोसे- समोसे आप मार्केट से ला सकते है. लेकिन अगर घर पर बनाना चाह रहे हैं, तो उबले आलू को लेकर उसमें सारे मसाले मिलाकर, मैदे से बने समोसे के आकार वाले शोप में भर दें. समोसे का आलू आप आलू के पराठे के मसाले की तरह भी तैयार कर सकते हैं. फिर बने हुए समोसे को या तो तेल में फ्राय करें या फिर एयर फ्राय.  

  • उसके बाद 1 कप उबले हुए सफेद मटर या छोले लें
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा
  • 1 टमाटर बारीक कटा
  • 2 से 3 चम्मच दही
  • 2 चम्मच हरी चटनी
  • 2 चम्मच मीठी इमली की चटनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • आधा चम्मच भुना हुआ लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • चाट मसाला स्वाद अनुसार
  • सेव या नमकीन और अनार के दाने (ऊपर से डालने के लिए)
  • हरा धनिया बारीक कटा

बनाने का तरीका

1.मटर/छोले तैयार करें
उबले हुए मटर या छोले को गरम करें. इसमें सारे मसाले मिलाएं.

2.समोसा तोड़ें
एक प्लेट में समोसे को हाथ से मोटा-मोटा तोड़कर फैलाएं.

3.लेयर लगाएं
समोसे के ऊपर गरम मटर या छोले डालें.
अब दही डालें, फिर हरी और मीठी चटनी डालें.

4.मसाला और टॉपिंग
ऊपर से प्याज, टमाटर, चाट मेसाला, अनार के दान और सेव डालें.

5.सजाकर परोसें
ऊपर से हरा धनिया डालें और सब को चाय के साथ गरमागरम सर्व करें. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED