Onion Cutting Hack (Photo/Pixabay)
Onion Cutting Hack (Photo/Pixabay)
जब कोई खाना बनाता है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती प्याज छीलने और काटने की होती है. जब आप प्याज काटते हैं तो आंखों में जलन होने लगती है और आंसू निकलने लगते हैं. हर कोई सोचता है कि काश ऐसा होता कि प्याज छीलते समय आंखों से आंसू ना आते. हालांकि ऐसा नहीं है कि इसका उपाय नहीं है. कुछ घरेलू उपाय हैं, जिसकी मदद से प्याज काटते समय आंखों से आंसू आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है.
फ्रिज में रखें प्याज-
प्याज काटते समय आंसू नहीं आने के लिए सबसे पहले प्याज को काटने से 20-25 मिनट तक फ्रिज में रख दें. इससे प्याज ठंडा हो जाता है और उससे गैस कम निकलती है. इससे आंखों से जलन कम होती है और आंखों से आंसू नहीं निकलते हैं.
ठंडे पानी में भिगो कर रखें प्याज-
प्याज काटने से पहले उसे 5-10 मिनट तक ठंडे पानी में भिगो दें. इसके बाद उसको काटना शुरू करें. इससे प्याज से निकलने वाली गैस पानी में घुस जाती है और आंखों में आंसू नहीं आते हैं.
तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल-
प्याज काटने के लिए तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करना चाहिए. इससे प्याज जल्दी भी कट जाता है और प्याज कटने से निकलने वाला सल्फर यौगिक कम निकलता है. इससे आंखों से आंसू कम निकलता है. इसलिए किचन में शार्प नाइफ रखना जरूरी है.
प्याज काटने के लिए चश्मे का इस्तेमाल-
अगर प्याज काटते समय आंखों को ज्यादा दिक्कत होती है तो आप चश्मा लगाकर प्याज काट सकते हैं. इससे आंखों से गैस सीधे नहीं पहुंचती है और आंसू कम निकल सकते हैं.
अपना सकते हैं ये भी उपाय-
इससे अलावा जहां भी प्याज काटते हैं, वहां वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. कमरे की खिड़की खोलकर रखें या एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखें. इससे खुली हवा में काम करने आंखों पर इसका असर कम पड़ता है.
प्याज काटते सयम क्यों निकलते हैं आंसू?
प्याज की परतों के अंदर बारीक कोशिकाएं होती हैं. जिसमें सल्फर युक्त तत्व और एंजाइम होते हैं. ये दोनों अलग-अलग रहते हैं. लेकिन जब आप चाकू से प्याज काटते हैं तो ये आपस में मिल जाते हैं. जिससे रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और एक तेज गैस निकलती है. इसे लैक्रिमैटरी फैक्टर कहते हैं. इस गैस की वजह से आंखों में चुभन होती है और आंसू निकलते हैं.
ये भी पढ़ें: